Sushant Singh Rajput Depression: दीपिका पादुकोण ने कहा, अवसाद के दौरान बातचीत करना है जरूरी, जानें डिप्रेशन के लक्षण

Sushant Singh Rajput Depression: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अवसाद (Depression) से लड़ने के लिए जरूरी है कि आप संवाद करें और जाहिर करें। दूसरों की मदद लें। आप अकेले नहीं हैं, याद रखें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 15, 2020 7:41 PM IST

Sushant Singh Rajput Death : बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने रविवार को अपने मुंबई, बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। इस खबर से पूरा बॉलीवुड और सुशांत के फैन्स सदमें में हैं। कई खबरें यह भी सामने आई हैं कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन से पीड़ित (Sushant Singh Rajput Depression) थे और इसका इलाज (Symptoms of Depression) भी करवा रहे थे।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने से हुई है। फिलहाल सुशांत के अंगों को जे.जे. हॉस्पिटल भेजा गया है, ताकि जांच की जाए कि अंगों में जहर तो नहीं था। हालांकि, सुशांत ने किन कारणों से सुसाइड करने का फैसला लिया, इस बात का पता अभी नहीं चल सका है। 34 वर्षीय सुशांत मूल रूप से पटना (बिहार) के रहने वाले थे। उन्होंने मुंबई शिफ्ट होने से पहले पटना और नई दिल्ली में पढ़ाई की थी।

सुशांत के इस तरह सुसाइड (Sushant singh rajput suicide) कर लेने की खबर से पूरा बॉलीवुड और उनके चाहने वाले सदमे में हैं। बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अवसाद (Depression) से लड़ने के लिए जरूरी है कि लोग एक-दूसरे से बातचीत करते रहें। दीपिका ने 2017 में सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म 'राब्ता' में एक विशेष नृत्य किया था। अभिनेत्री ने मानसिक तनाव (Mental stress) के समय किसी से भी बात करने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने रविवार को एक इंस्टाग्राम (Deepika padukone instagram) पोस्ट में बातचीत करने और संवाद करने को काफी महत्वपूर्ण बताया।

View this post on Instagram

🤝 #youarenotalone

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

दीपिका ने कहा, अवसाद के समय दूसरों की मदद लें

उन्होंने लिखा, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसे मानसिक बीमारी (Mental disorder) का खुद अनुभव हुआ है, मैं मदद के लिए आगे आने और समस्या साझा करने पर जोर देती हूं। ऐसे समय में बात करें, संवाद करें और जाहिर करें। दूसरों की मदद लें। आप अकेले नहीं हैं, याद रखें। इसमें हम एक साथ हैं (Symptoms of Depression) और सबसे महत्वपूर्ण बात उम्मीद है।

सुशांत सिंह छह महीने से थे डिप्रेशन के मरीज

खबरों के अनुसार, जब पुलिस ने सुशांत की बहन से बात की, तो उनकी बहन ने बताया कि भाई (सुशांत) छह महीने से डिप्रेशन  (Symptoms of Depression in Sushant singh rajput) के मरीज थे। उनका इलाज भी चल रहा था। अक्सर वो डॉक्टर से चेकअप के लिए जाते थे, लेकिन कुछ दिनों से उन्‍होंने दवाइयों का सेवन करना बंद कर दिया था। जब आखिरी बार फोन पर सुशांत से बात हुई थी, वो सुशांत ने कहा था कि उनकी तबीयत अच्छी नहीं है।

डिप्रेशन के लक्षण (Symptoms of Depression)

– किसी भी काम को करने में मन नहीं लगना। किसी भी अच्छी खबर से खुशी महसूस ना होना, अवसाद के लक्षण हैं।

– नकारात्मक सोच। बहुत कम नींद आना या फिर सामान्य से अधिक नींद आना। रात में बार-बार नींद का खुलना। ये सभी समस्याएं लगातार बनी रहें, तो डिप्रेशन के संकेत हो सकते हैं।

– शारीर से थकान महसूस करना। ऊर्जा की कमी, रोजाना के कार्यों में रुचि न लेना।

– मन नें किसी बात के प्रति निराशा भर जाना। ऐसा मान लेना कि अपनी स्थिति को सुधारने में आप असफल हैं।

– बाहर जाना बंद कर देना। सारा दिन घर में अकेले में पड़े रहना। सामाजिक गतिविधियों, सेक्स लाइफ में दिलचस्पी कम हो जाना।

– डिप्रेशन होने पर वजन कम होने लगता है या फिर अधिक बढ़ जाता है।

– हर छोटी-छोटी बातों में गुस्सा करना, उत्तेजित या हिंसक हो जाना, चिड़चिड़ापन, किसी बात को लेकर बेचैनी महूसस करना।

Sushant Singh Rajput Suicide: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, 6 महीने से थे डिप्रेशन के शिकार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source