बच्चों ही नहीं नौजवानों को भी हो सकती है ADHD की बीमारी, जानें इसके सभी लक्षण और कारण

एडीएचडी छोटे बच्चों के अलावा टीनएजर्स को प्रभावित करने वाली एक हेल्थ प्रॉब्लम है। लेकिन, वयस्कों में भी इसके लक्षण देखे जा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 13, 2022 10:06 PM IST

Symptoms Of Adult ADHD: लगातार भाग-दौड़ और कूद-फांद करने वाले बच्चों में एडीएची की समस्या हो सकती है जो दुनियाभर में छोटे बच्चों में व्यवहार और डेवलपमेंट से जुड़ी एक समस्या है। इससे पीड़ित बच्चे बहुत एक्टिव होते हैं और उनके लिए शांत बैठ पाना बहुत मुश्किल होता है। इसीलिए, ऐसे बच्चों पर बड़ों को नजर रखने की जरूरत अधिक पड़ती है। ADHD यानि डिफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर-एडीएचडी ADHD (attention deficit hyperactivity disorder) का कोई स्थायी इलाज नहीं है लेकिन, बच्चे के माता-पिता बच्चों का ध्यान रखकर उनकी सहायता जरूर कर सकते हैं।

एडीएचडी छोटे बच्चों के अलावा टीनएजर्स को प्रभावित करने वाली एक हेल्थ प्रॉब्लम है। लेकिन, वयस्कों में भी इसके लक्षण देखे जा रहे हैं। इस स्थिति को एडल्ट एडीएचडी (Adult ADHD) कहा जाता है। जानकारों के अनुसार, एडल्ट एडीएचडी के कारण आगे चलकर पढ़ाई-लिखाई, रिलेशनशिप्स में असफलता और आत्म-विश्वास की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस लेख में जानें एडल्ट एडीएचडी के कारणों, लक्षणों और उपचार के बारे में (Symptoms Of Adult ADHD In Hindi.)

ADHD में क्या होता है ?

एडीएचडी एक प्रकार का न्यूरोडेवलपमेंटल डिसॉर्डर है, और यह ब्रेन और नर्वस सिस्टम के डेवलपमेंट को प्रभावित करता है और इसकी वजह से ब्रेन के अलग-अलग हिस्से एक-दूसरे से सम्पर्क नहीं कर पाते। नतीजतन दिमाग की कार्य प्रणाली प्रभावित होती है। इसीलिए, एडीएचडी से पीड़ित बच्चों को पढ़ने-लिखने या अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में बहुत अधिक तकलीफ होती है।

जानकारों के अनुसार अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर या ADHD से प्रभावित वयस्कों या नौजवानों में भी लक्षण ( symptoms Of adult ADHD) बचपन से ही दिखायी देने लगते हैं। हालांकि, एडल्ट एडीएचडी को यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि,वयस्क होने के बाद ही इस बीमारी का पता पूरी तरह चल पाता है।

एडल्ट एडीएचडी के लक्षण क्या है? (Symptoms Of Adult ADHD)

  • बेचैनी और अशांत बिहेवियर
  • अस्त-व्यस्त रहना
  • टाइम मैनेजमेंट में दिक्कतें आना
  • किसी काम पर फोकस करने में दिक्कत
  • मल्टीटास्क करने में परेशानी
  • एक जगह आराम से बैठ नहीं पाना
  • चिड़चिड़ापन
  • मूड स्विंग्स
  • गुस्सैल स्वभाव
  • तनाव को कंट्रोल ना कर पाना

एडल्ट एडीएचडी का इलाज कैसे किया जाता है? ( Treatment Of Adult ADHD)

एडल्ट एडीएचडी का इलाज भी उसी तरह किया जाता है जैसे बच्चों में एडीएचडी की समस्या होने पर इलाज होता है। एडीएचडी के इलाज में दवाइयों, साइकोलॉजिकल काउंसलिंग और अन्य मानसिक समस्याओं से राहत के उपाय अपनाएं जाते हैं जो एडीएचडी के साथ-साथ पीड़ित व्यक्ति को महसूस होते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source