... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Symptoms of Acidity : पेट में गैस बनना एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन अगर आपके पेट में ज्यादा गैस बनती है, तो आपको परेशानी और शर्मिन्दगी दोनों झेलनी पड़ती हैं। आमतौर पर जब आपका पाचन खराब होता है, तो सामान्य से ज्यादा गैस बनती है। हम सबके पेट में खाने के साथ-साथ कुछ मात्रा में हवा भी जाती है। इसके अलावा जब भोजन पचता है, तो पाचन की क्रिया में भी कुछ मात्रा में गैस बनती है। ये गैस डकार के रूप में मुंह से या गुदा द्वार से बाहर निकल जाती है। कुछ लोगों के पेट में सामान्य से ज्यादा गैस बनती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। कारण जानने से पहले आइए जानते हैं पेट में गैस होने के कुछ प्रमुख लक्षण (Symptoms of Acidity)-
कुछ खाद्य पदार्थों जैसे बींस, राजमा, छोले, लोबिया, मोठ, उड़द की दाल, फास्ट फूड, दूध और दूध उत्पादों से कई लोगों को गैस बनती है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों से भी कुछ लोगों को गैस बनती है जिसमें वसा या प्रोटीन के स्थान कार्बोहाइड्रेट का प्रतिशत ज्यादा होता है। अपने आहार में बदलाव करके भी आप पेट गैस की समस्या से बच सकते हैं।
जिन लोगों के पाचन में गड़बड़ होती हैं, उनको भी पेट में गैस की समस्या हो सकती है। उम्र बढ़ने के साथ कुछ एंजाइमों का उत्पादन कम होने लगता है और खाद्य पदार्थ का उपापचय हानिरहित बैक्टीरिया और एंजाइम द्वारा किया जाता है। इस कारण से उम्रदराज लोगों के पेट में ज्यादा गैस बनती है।
खाना खाते समय, बात करते समय या मुंह से सांस लेते समय कुछ हवा हमारे पेट में चली जाती है। इनमें से जो हवा पेट के ऊपरी हिस्से में रह जाती है वो डकार के रूप में बाहर निकलती है और जो हवा आंतों में चली जाती है, वो गैस के रूप में बाहर निकलती है। इसलिए अगर आपको गैस ज्यादा बनती है, तो ध्यान दें कि आप खाना खाते समय किसी से बात न करें और मुंह के बजाय नाक से सांस लें।
पिज्जा और बर्गर में चीज होता है जो पचने में समय लेता है। डेयरी प्रोडक्ट भी पचने में समय लेते हैं। जाहिर है इन्हें एक साथ खाने से पाचन में अधिक समय लगता है। जब पाचन तंत्र लंबा हो जाता है, तो स्टार्च खमीर बनना शुरू हो जाता है जिससे गैस बनती है और पेट फूलने लगता है। इसलिए डेयरी प्रोडक्ट्स यानी दूध से बनी चीजों के साथ ब्रेड की बजाय हरी पत्तेवाली सब्जियां ही खाएं।
Vitamin-D Deficiency: शरीर में विटामिन डी की कमी के संकेत और लक्षण
Shortness of Breath: सांस लेने में हो रही है तकलीफ, कहीं कोरोनावायरस, अस्थमा या फिर एंग्जायटी तो कारण नहीं?
Sesame Oil: हड्डियों को मजबूत बनाए तिल का तेल, त्वचा को हेल्दी रखने के साथ और भी हैं इसके फायदे
कहीं आप भी तो नहीं खाते अधिक टमाटर? हो सकती हैं ये 4 बीमारियां