Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

स्मोकिंग नहीं करने वालों में lung cancer के लक्षण

स्मोकिंग नहीं करने वालों में भी लंग कैंसर के लक्षण स्मोकिंग करने वालों की तरह ही होते हैं!

स्मोकिंग नहीं करने वालों में lung cancer के लक्षण

Written by Editorial Team |Published : November 9, 2017 11:40 AM IST

आपको जानकार हैरानी होगी कि स्मोकिंग नहीं करने वालों को भी लंग कैंसर यानि फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा होता है। हालांकि स्मोकिंग नहीं करने वालों में यह कैंसर अलग होता है। नई दिल्ली स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में पल्मोनोलॉजी एंड स्लीप डिसऑर्डर डिपार्टमेंट के एचओडी और सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर विकास मौर्या  आपको स्मोंकिंग नहीं करने वाले लोगों में लंग कैंसर के लक्षण बता रहे हैं।

स्मोंकिंग नहीं करने वालों में लंग कैंसर के लक्षण

स्मोकिंग नहीं करने वाले लोगों में लंग कैंसर के लक्षण कुछ अलग होते हैं और इनका पता देर से लग सकता है। इसमें थकावट, लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी, वजन कम होना, बुखार और सांस में कमी आदि शामिल हैं। जबकि स्मोकिंग करने वालों में यह लक्षण गंभीर हो सकते हैं और खांसी के साथ खून भी आ सकता है।

Also Read

More News

स्मोंकिंग नहीं करने वालों में लंग कैंसर का उपचार

इससे जुड़े केवल 16 मामलों का पहले चरण में पता लगता है, इसलिए इसके इलाज में भी देरी हो जाती है। यह एक ऐसा चरण है जब बीमारी का इलाज हो सकता है। अधिकांश रोगियों में इसका काफी देर तक बाद पता चलता है, तब तक ट्यूमर के बड़े होने से नॉन-कैरेबल डिजीज का खतरा रहता है। स्मोकिंग नहीं करने वालों में ट्यूमर भी अलग दिखते हैं और अलग-अलग जेनेटिक म्यूटेशन होते हैं। जिन लोगों ने कभी स्मोकिंग नहीं की है उनके लगभग आधे ट्यूमर में म्यूटेशन होते हैं जिन्हें नई दवाओं द्वारा टारगेट किया जा सकता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि स्मोकिंग नहीं करने वाले लंग कैंसर से पीड़ित लोग स्मोकिंग करने वालों की तुलना में ज्यादा जी सकते हैं।

रिसर्चर स्मोकिंग नहीं करने वालों में लंग कैंसर का पता लगाने के तरीकों पर अध्ययन कर रहे हैं। भविष्य में डॉक्टर कैंसर से जुड़े खून में ट्यूमर मार्कर, पदार्थों का टेस्ट करने में सक्षम हो सकते हैं, जिससे स्मोकिंग नहीं करने वालों में जल्दी से कैंसर का पता लगाया जा सके। पूर्वानुमान की बात करें तो, कुछ अध्ययन यह बताते हैं कि स्मोकिंग नहीं करने वालों में इसकी स्थिति काफी हद तक सही है। यह अंतर उन लोगों में ज्यादा बेहतर है, जो रोग के शुरूआती चरण में इलाज करा लेते हैं।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More