
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 7, 2025 4:13 PM IST
Early signs and symptoms of kidney stones: आजकल लोगों की खराब जीवनशैली को देखते हुई उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होना आम बात हो गई है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि उम्र के साथ-साथ शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द होना आम बात है। पीठ में होने वाला दर्द भी लोग आम समझ लेते हैं, जबकि कई बार यह किडनी स्टोन का संकेत भी हो सकता है। किडनी स्टोन के मामले आज के समय में काफी ज्यादा बढ़ गए हैं, जिनका करना बेहद जरूरी होता जा रहा है। इस लेख में हम आपको किडनी स्टोन के कुछ लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें शुरुआत में ज्यादातर लोग इग्नोर कर देते हैं। यही कारण है कि शुरुआत में इग्नोर किए गए किडनी स्टोन के लक्षण बाद में गंभीर स्थिति पैदा कर सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि किडनी स्टोन के इन शुरूआती लक्षणों की समय रहते पहचान की जाए।
अगर आपकी पीठ में बार-बार दर्द हो रहा है, तो यह भी किडनी में पथरी का संकेत हो सकता है। खासतौर पर अगर पीठ में होने वाला दर्द एकदम से होता है और चुभन जैसा महसूस होता है, तो ज्यादातर मामलों में यह किडनी में पथरी से संबंधित हो सकता है, जिसे ज्यादा समय तक इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।
किडनी में पथरी होने पर कई बार किडनी अंदर से डैमेज होने लगती है और खासतौर पर ऐसा तब होता है जब किडनी की पथरी को लंबे समय तक लगातार इग्नोर किया जाता है। जब स्टोन किडनी को अंदर से डैमज करने लगता है, तो ऐसे में कई बार पेशाब में खून आने लगता है, जिससे पेशाब का रंग लाइट या डार्क ब्राउन हो जाता है। वहीं पेशाब के रंग में कुछ अन्य बदलाव भी देखे जा सकेत हैं।
किडनी में पथरी होने पर एक लक्षण यह भी देखा जाता है कि मरीज को बार-बार पेशाब आने की समस्या होने लगती है। ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है क्योंकि किडनी स्टोन के कारण किडनी एक बार में यूरिन को निकाल नहीं पाती है और थोड़ी-थोड़ी देर में निकलता रहता है।
किडनी में अगर पथरी हो गई है, तो इससे किडनी के काम करने का तरीका भी प्रभावित हो जाता है। इसके कारण किडनी कई बार पेशाब में ज्यादा झाग बनना व पेशाब से अजीब तरह की बदबू आने जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। अगर आपको पेशाब में कुछ इस तरह के बदलाव महसूस होते हैं, तो ऐसे लक्षण देखे जा सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।