
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 31, 2026 12:41 PM IST
Medically Verified By: Dr. Anindya Mukherjee
blood cancer symptoms (Image credit: chatgpt)
ब्लड कैंसर दुनिया के सबसे खतरनाक कैंसर के प्रकारों में से एक है। इस कैंसर की एक खास बात और है जो इसे और ज्यादा खतरनाक बनाती है और वह हैं इसके शुरुआती लक्षण जो शुरुआत में बहुत आम होते हैं। शारदाकेयर-हेल्थसिटी के मेडिकल ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अनिंद्य मुखर्जी के अनुसार ब्लड कैंसर के लक्षण हमेशा शुरुआत में बहुत स्पष्ट नहीं होते। कई बार शरीर छोटे-छोटे संकेत देता है जिन्हें लोग सामान्य कमजोरी, थकान या मौसम का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन बिना चोट के शरीर पर नीले निशान पड़ना या रात में जरूरत से ज्यादा पसीना आना भी कुछ मामलों में ब्लड कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। इस लेख में हम कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में जानेंगे।
ब्लड कैंसर में कई बार शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती है। प्लेटलेट्स खून को जमाने में मदद करते हैं। जब इनकी कमी होती है, तो त्वचा के नीचे हल्की ब्लीडिंग होने लगती है, जिससे नीले निशान दिखाई देते हैं। अगर शरीर पर बार-बार नीले या बैंगनी निशान दिखने लगें, जबकि कोई चोट भी न लगी हो, तो इसे सामान्य नहीं समझना चाहिए। हालांकि, यह भी जरूरी नहीं है कि बिना चोट के स्किन पर पड़ने वाले निशान ब्लड कैंसर का ही संकेत हो।
अगर छोटी सी खरोंच से भी ज्यादा ब्लीडिंग होती है, नाक से बार-बार खून आता है (जिसे नकसीर छूटना कहते हैं) और मसूड़ों से बार-बार ब्लीडिंग होना भी कई बार ब्लड से जुड़ी कुछ बीमारियों का संकेत हो सकता है जिनमें ब्लड कैंसर जैसी जानलेवा हेल्थ कंडीशन्स भी शामिल है। ब्लीडिंग से जुड़े किसी ऐसे लक्षण को गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। हालांकि, यह जानना भी जरूरी है कि बार-बार ब्लीडिंग होना ब्लड कैंसर का लक्षण ही हो।
अगर आपको रात के समय ज्यादा पसीना आ रहा है, तो आपको सबसे पहले यह ध्यान देना है कि आप किस मौसम में सो रहे हैं। अगर गर्मी है तो पसीना आना सामान्य है, वहीं अगर ठंड का मौसम या या एयर कंडीशन्ड रूम है तो भी पसीना आ रहा है तो यह अच्छा संकेत नहीं है। अगर पसीना बहुत ज्यादा आ रहा है यहां तक कि कपड़े या बिस्तर तक भीग रहे हैं, तो कई बार यह शरीर में किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है जिसमें ब्लड कैंसर भी एक है।
ब्लड कैंसर के कुछ प्रकारों में शरीर की इम्यून प्रतिक्रिया और असामान्य ब्लड सेल्स की गतिविधि के कारण ऐसा हो सकता है। अगर रात के समय पसीने के साथ बुखार, लगातार कमजोरी, वजन कम होना या थकान भी महसूस हो रही है, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी हो जाता है।
इसके अलावा भी ब्लड कैंसर से जुड़े कई सामान्य लक्षण हो सकते हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए जैसे -
भारत में अभी भी ब्लड कैंसर अवेयरनेस काफी कम है और लोगों को इसके लक्षणों की पहचान नहीं है। यही कारण है कि जब तक लोग इसके लक्षणों को पहचान पाते हैं तब तक स्थिति गंभीर हो जाती है। वहीं अगर समय पर जांच व इलाज किया जाए तो इलाज ज्यादा प्रभावी हो जाता है और मरीज की जान को खतरा नहीं होता है। क्योंकि आज मेडिकल साइंस में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए कई आधुनिक विकल्प मौजूद हैं। अगर बीमारी शुरुआती स्टेज में पकड़ में आ जाए।
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल ब्लड कैंसर के लक्षणों से जुड़ी जानकारी देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।