सर्दियों में इस तरह के लक्षण देखना हो सकते हैं आंख की बीमारियों का संकेत, एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी

Eye disease: आंखों से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि इससे जुड़े लक्षणों की समय रहते पहचान की जा सके। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 8, 2025 2:08 PM IST

Early signs of eye disease: आंख शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है और यह उतनी ही नाजुक भी होती हैं। इसलिए आंखों का खास ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। अगर हम आंखों के सही से ध्यान नहीं रख पा रहे हैं, तो आंखों की रौशनी को मेंटेन रखने में भी बहुत दिक्कत होती है। जितना आंखों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है उतना ही जरूरी आंखों से जुड़े लक्षणों को समय रहते पहचान करना भी है। क्योंकि आंख में कुछ ऐसे लक्षण देखे जा सकते हैं, जो आमतौर पर दिखे में सामान्य होते हैं या ज्यादा गंभीर नहीं होते हैं, लेकिन बाद में वे बेहद गंभीर रूप धारण कर लेते हैं। इसलिए जरूरी है कि इसके शुरुआती बदलावों या लक्षणों पर ध्यान दिया जाए ताकि गंभीर बीमारियों को होने से पहले ही उन्हें रोका जा सके। श्री वेंकटेश आई इंस्टीट्यूट के पार्टनर और विट्रो रेटिना विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण पाटिल यहां कुछ प्रमुख संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

1. धुंधली दृष्टि (Blurred vision)

अगर आंख की दृष्टि में अचानक से धुंधलापन आ रहा है या फिर धीरे-धीरे धुंधलापन बढ़ा है, तो ऐसे लक्षणों को इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। क्योंकि इस तरह के लक्षण मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और डायबिटिक रेटिनोपैथी के लक्षण हो सकते हैं। अगर इस तरह का कोई भी लक्षण दिख रहा है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से इस बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए।

2. आंख में दर्द या तकलीफ होना (Pain or Uncomfortability in eyes)

अगर आंखों के अंदर या आसपास के हिस्से में किसी भी प्रकार का दर्द महसूस होता है, तो यह आंख में संक्रमण, यूवाइटिस या ग्लूकोमा जैसी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है और लंबे समय तक इसे इग्नोर करना आंख को अंदर से डैमेज कर सकता है। इतना ही नहीं इन बीमारियों से आंख में होने वाला डैमेज परमानेंट भी हो सकता है।

3. फ्लोटर्स दिखाई देना (Seeing floaters)

अगर आप जब भी आसमान में देखते हैं और आपको अजीब से तार या किसी प्रकार की आकृति दिखाई देती है, तो यह फ्लोटर्स होते हैं। खासतौर पर ये फ्लोटर्स उधर ही जाने लगते हैं, जहां पर आप नजर घुमाते हैं। अगर आपको बहुत ज्यादा फ्लोटर्स दिखाई देते हैं, तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

4. आंखों में लालिमा (Redness in eyes)

अगर आंखों में लालिमा है और बहुत ज्यादा बढ़ गई है, तो यह भी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। खासतौर पर अगर लालिमा लंबे समय से है, ज्यादा है और इससे आंख में दर्द व जलन हो रही है तो ऐसे लक्षणों को गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

4. प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता (Sensitivity to the light)

रात को अंधेरे में अचानक से बल्ब जलाने से आंख में तेज दर्द होना, अंधेरी जगह से धूप में आने पर आंख में ज्यादा दर्द होना प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता के लक्षण हो सकते हैं। थोड़ी बहुत समस्या होना आम है, लेकिन अगर संवेदनशीलता बहुत ज्यादा है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से इस बारे में संपर्क कर लेना चाहिए।

5. दोहरी दृष्टि (Double vision)

आंखों से जुड़ी यह एक गंभीर समस्या हो सकती है, क्योंकि दोहरी दृष्टि किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है जिसमें आमतौर पर मोतियाबिंद, डायबिटिक रेटिनोपैथी व हाई ब्लड प्रेशर आदि शामिल है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही बीमारियों के बारे में कुछ बताने वाले हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source