
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 25, 2024 5:07 PM IST
Lonely, traumatised, frustrated, ill woman holding head in hands, feeling vulnerable, desperate having bipolar problems, needs psychological help, major heartbroken experiencing loneliness crisis
High Uric Acid Symptoms In Women: हाई यूरिक एसिड एक परेशानीभरी स्थिति है जिसमें शरीर में जॉइंट्स में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। यूरिक एसिड एक प्रकार का केमिकल है जिसका निर्माण शरीर में ही होता है। यह प्यूरिन नामक केमिकल के ब्रेक डाउन के बाद बनता है। शरीर में जब यूरिक एसिड बनने लगता है तो यह धीरे-धीरे रक्त में घुलने लगता है। इस स्थिति में किडनियों के लिए शरीर में जमा हानिकारक तत्वों को फिल्टर करने में समस्या आ सकती है। इससे शरीर में यूरिक एसिड कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है।
यूरिक एसिड बढ़ने की परेशानी महिलाओं और पुरुषों दोनों में होती है। विशेषकर पुरुषों में यूरिक एसिड बढ़ने का रिस्क (risk of high uric acid level in males) अधिक होता है। वहीं, महिलाओं में यूरिक एसिड लेवल बढ़ जाने के बाद जो लक्षण दिखायी देते हैं वे पुरुषों में दिखने वाले लक्षणों से अलग होते हैं। यहां उन्हीं लक्षणों के बारे में पढ़ें जो यूरिक एसिड बढ़ने के बाद महिलाओं में ही दिखायी देते हैं। (signs of high uric acid in women in hindi)
शरीर में यूरिक एसिड का लेवल सेक्स हार्मोन्स के स्तर को सीधे प्रभावित करता है। मेनोपॉज से पहले महिलाओं में यूरिक एसिड का लेवल असंतुलित हो जाता है इससे उन्हें पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
शरीर जब प्यूरिन और अन्य प्रकार के प्रोटीन को पचा पाने में परेशानी महसूस करता है तो ऐसे में शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है। इससे मेटाबॉलिक रेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। डायबिटीज, फैटी लिवर डिजिज और किडनी की पुरानी बीमारियोंमें मेटाबॉलिज्म बिगड़ सकता है। ये स्थिति पाचन को कमजोर कर सकता है और इससे डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स बढ़ जाती हैं।