Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेग्नेंसी में थायराइड से बच्चे को हो सकता है नुकसान, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Thyroid In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को थायराइड की समस्या हो जाती, जो मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। आइए, जानते हैं इसके लक्षण और बचाव के तरीके।

प्रेग्नेंसी में थायराइड से बच्चे को हो सकता है नुकसान, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Written by priya mishra |Published : November 17, 2023 3:31 PM IST

Thyroid In Pregnancy Symptoms And Prevention: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक थायराइड की परेशानी भी है। गर्भावस्था में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण कई महिलाओं को थायराइड की समस्या हो जाती है। दरअसल, थायराइड हमारे गले में मौजूद तितली के आकार की एक ग्रंथि होती है। इस ग्रंथि का काम थायरॉक्सिन हार्मोन बनाना होता है, जो शरीर में एनर्जी और मेटाबॉलिज्म के स्तर को कंट्रोल करता है। जब इस ग्रंथि में गड़बड़ी आने लगती है, तो थायराइड रोग हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रेग्नेंसी में शिशु के मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के विकास के लिए थायराइड हार्मोन बहुत जरूरी होता है। इसलिए महिलाओं को प्रेग्नेंसी में थायराइड लेवल की नियमित तौर पर जांच करवाते रहना चाहिए। प्रेग्नेंसी में थायराइड की समस्या मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। कई मामलों में यह मिसकैरेज का कारण भी बन सकता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में थायराइड के लक्षणों की समय रहते पहचान करना बहुत जरूरी है। आज इस लेख में हम आपको प्रेग्नेंसी में थायराइड के लक्षण और बचाव के तरीके बताने जा रहे हैं।

प्रेग्नेंसी में थायराइड के लक्षण - Symptoms of Thyroid During Pregnancy

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को दो तरह के थायराइड की समस्या हो सकती है। पहला हाइपोथायराइडिज्म, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि थायराइड ग्रंथि जरूरत से कम थायराइड हार्मोन का उत्पादन कर रही है। इस समस्या में वजन बढ़ाना, अत्यधिक थकान, कब्ज, ज्यादा ठंड लगना, मांसपेशियों में ऐंठन और ध्यान लगाने में दिक्कत आदि लक्षण देखने को मिलते हैं।

वहीं दूसरी समस्या हाइपरथायराइडिज्म की होती है, जिसमें थायराइड हार्मोन जरूरत से ज्यादा बनने लगता है। इस स्थिति में गर्मी ज्यादा लगना, थकान, बेचैनी, मतली, उल्टी, हाथ कंपकपाना, वजन कम या बढ़ाना और दिल की अनियमित धड़कन जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।

Also Read

More News

प्रेग्नेंसी में थायराइड कंट्रोल करने के उपाय - Tips to Control Thyroid in Pregnancy in Hindi

अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। डॉक्टर की सलाह से अपना डाइट चार्ट बनवाएं।

नियमित रूप से व्यायाम और योग करने से थायराइड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

थायराइड को कंट्रोल रखने के लिए नियमित रूप से दावा का सेवन करें। कभी भी डॉक्टर से पूछे बिना थायराइड की दवा को खाना न छोड़ें।

प्रेग्नेंसी में थायराइड लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए आपको तनाव लेने से बचना चाहिए।

जंक फूड और शुगर युक्त चीजों का ज्यादा सेवन करने से बचें।

समय-समय पर डॉक्टर से अपना चेकअप कराएं।

अगर आपके परिवार में किसी को थायराइड है, तो डॉक्टर को जरूर बताएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेग्नेंसी में थायराइड के लक्षणों को पहचानकर सही समय पर इलाज लेने से आप भविष्य में कई गंभीर जटिलताओं से बच सकती हैं। किसी भी तरह की समस्या महसूस होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।