खट्टी डकार के कारण लोगों के सामने होना पड़ रहा है शर्मिंदा? जानें, इसके कारण और लक्षण

क्या आपको भी बार-बार डकारी आती है? इसकी वजह से कई बार आपको लोगों के सामने शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। जानें, खट्टी डकार (Sulphur Burps) आने के कारण, लक्षण और उपचार...

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 13, 2020 2:11 PM IST

Sulphur Burps : डकार आना एक बहुत ही आम बात है। हम में से लगभग सभी लोगों को खाने के बाद डकार आती है। एक व्यक्ति हर कोई दिन में करीब 20 बार गैस पास करता है। डकार आने के पीछे भी कई कारण होते हैं। शरीर के पाचन तंत्र में फंसी गैस पास हो जाती है। हम जो भी चीजें खाते हैं, उन खानें की चीजों के साथ हमारे डायजेस्टिव सिस्टम में हवा चली जाती है और ये शरीर से डकार (Sulphur Burps) के रूप में निकलती है। आसान शब्दों में कहें, तो जब ये गैस हमारे मुंह के जरिए निकलती है, तो इसे डकार कहते हैं।

गैस निकलने के साथ कई बार बदबू आती है। इसे ही खट्टी डकार कहते हैं। इसकी वजह से कई बार लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।  खट्टी डकार (Sulphur Burps) को सल्फर बर्प भी कहते हैं। डकार में आने वाली गंध हाइड्रोजन सल्फाइड की होती है। कई लोग इसकी तुलना सड़े हुए अंडे से करते हैं। खट्टी डकार हमें तब आती है जब गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक में हाइड्रोजन सल्फाइड अत्यधिक एकत्रित हो जाती है।

खट्टी डकार आने के लक्षण (Symptoms of Sulphur Burps)

रिफ्लक्स रोग से ग्रसित लोगों में खट्टी डकार की शिकायत देखी जाती है। इन लोगों में ब्लॉटिंग, हार्टबर्न, जी मिचलाना, गैस बनना, मुंह से बदबू आना और पेट फूलने जैसे लक्षण दिखते हैं। व्यक्ति में ये सभी लक्षण खाना खाने के बाद या फिर रात के समय अधिक दिखते हैं। इन समस्याओं को आसानी से ठीक किया जा सकता है।

वहीं, अगर आपको खट्टी डकार के साथ-साथ  उल्टी या डायरिया की शिकायत अधिकतर समय रहती है, तो ये एक गंभीर परेशानी का लक्षण हो सकता है। ऐसी समस्या होने पर आपको फौरन डॉक्टर्स से संपर्क करना चाहिए।

खट्टी डकार के कारण ( Causes of Sulphur Burps) 

स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए एक निश्चिक मात्रा में गैस पास करना जरूरी होता है। गैस उत्पादन करना सामान्य है। शरीर में मौजूद यह गैस डकार या रेक्टम के रूप में शरीर से बाहर निकलता है। बहुत लोग दिन में करीब 14 से 23 बार शरीर से गैस पास करते हैं। स्वस्थ शरीर की दृष्टि से ये नॉर्मल है। हालांकि, अगर गैस पास करने के दौरान अजीब सी गंध आए, तो यह परेशानी का लक्षण हो सकता है। सल्फर बर्प की परेशानी गलत खानपान के कारण होता है। जिन लोगों को जल्दी-जल्दी खाने की आदत होती है, उन्हें गैस की समस्या अधिक होती है।

सल्फर बर्प के अन्य कई कारण

  • हाई प्रोटीन फूड, अंडे, बीयर, चीज और मिल्क में सल्फर की मात्रा अधिक होती है। इन चीजों की वजह से खट्टी डकार आने की संभावना अधिक होती है।
  • इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS), गैस्ट्रोइसोफेगल रिफल्कस डिजीज (GERD) की वजह से गैस की समस्या होती है।
  • शरीर में मौजूद कुछ बैक्टीरिया के कारण पाचन तंत्र प्रभावित होता है। इसके कारण खट्टी डकार की परेशानी हो सकती है।
  • एच फिलोरी बैक्टीरियम (H. pylori bacterium) की वजह से़ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। इससे ब्लोटिंग, हार्टबर्न और खट्टी डकार की परेशानी हो सकती है।

संतरा ही नहीं इसका छिलका भी है सेहत के लिए रामबाण, कब्ज और बढ़ते वजन से मिलेगी राहत

आंत में होती है 70 % इम्यूनिटी सेल्स, सेहतमंद शरीर के लिए इस तरह रखें इसे स्वस्थ

Depression : डिप्रेशन और तनाव के हो रहे हैं शिकार, इन 4 टिप्स से पाएं राहत

सूंघने की क्षमता हो गई है कम तो हो सकती है ये समस्या, पढ़ें इसके कारण और लक्षण

प्रेग्नेंसी में सिजेरियन से बचने के लिए करें ये 4 काम, नॉर्मल डिलीवरी में मिलेगी मदद

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source