
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 28, 2021 9:54 AM IST
Image credits by: शरीर पर नजर आने वाले तनाव होने के संकेत और लक्षण
Causes of Stress in Hindi: आजकल हर कोई किसी ना किसी कारण से तनाव (Stress in Hindi) में रहता है। कभी-कभार तनाव ठीक है, लेकिन लगातार तनाव ग्रस्त रहना आपको क्रोनिक स्ट्रेस का शिकार बना सकता है। तनाव में रहने से शरीर के हार्मोन का संतुलन बिगड़ने लगता है। कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। कुछ शारीरिक समस्याओं और लक्षणों से आप जान सकते हैं कि आपको तनाव (Stress) हो रहा है। जानें, कौन सी हैं वे शारीरिक समस्याएं जो इशारा करती हैं कि आप हो रहे हैं तनाव से ग्रस्त (Signs of Stress in Hindi) ...
तनाव के कारण इंफ्लेमेशन की समस्या हो सकती है। इससे मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है। यदि आपको अचानक से अधिक मुंहासे होने लगे हैं, तो समझ जाएं कि आप तनाव ग्रस्त (Causes of Stress in Hindi) हैं। आपको किसी ना किसी बात की चिंता सता रही है। इस वजह से आप अपने शरीर, त्वचा आदि का ध्यान रखना बंद कर देते हैं। कुछ ऐसे क्रीम, लोशन का इस्तेमाल करें, जो सेलिसिलिक एसिड से भरपूर हो। फिर भी मुंहासे दूर ना हों, तनाव कम ना हो, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।
क्या आपको कुछ दिनों से त्वचा पर खुजली, इर्रिटेशन, जलन, रैशेज की समस्या परेशान कर रही है, तो हो सकता है आप तनाव से ग्रस्त हो रहे हों। तनाव से नर्व फाइबर्स एक्टिव होते हैं, इस कारण से ही त्वचा पर खुजली होने लगती है।
यदि आपके मसूड़ों में समस्या होने लगी है, खून निकलता है, तो ये भी संकेत (Sign of Stress) है कि आप हो रहे हैं तनाव के शिकार। तनाव को बढ़ाने वाला हार्मोन कोर्टिसोल जब शरीर में बढ़ जाता है, तो यह इम्यूनिटी को भी प्रभावित कर सकता है। इससे मसूड़ों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे खून आता है।
कई बार पेट दर्द रहना भी तनाव, चिंता के कारण हो सकता है। क्या आपको पता है कि आंतों और दिमाग की नर्व्स एक ही जगह से होकर निकलती हैं। इस कारण से जब मस्तिष्क स्ट्रेस पर प्रतिक्रिया देते हैं, तो इसका संकेत आंतों को भी प्राप्त होता है। इससे आपके पेट में दर्द होने लगता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.