
... Read More
Written By: Anshumala | Published : June 19, 2020 9:18 PM IST
गले में खराश क्या है? गले में खराश के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार। © Shutterstock.
Symptoms of Sore throat: गले में खराश (sore throat) होना कोरोनावायरस के मुख्य और शुरुआती लक्षणों (Sore throat and corona symptoms) में शामिल है। अक्सर, गले में खराश को लोग फ्लू के लक्षण (Flu Symptoms) समझ लेते हैं, लेकिन इन दिनों चाहे जिस भी वजह से आपको गले में खराश हो, इसे नजरअंदाज ना करें। गले में खराश के कई कारण हो सकते हैं, जैसे गले में सूजन होना, गले में दर्द होना। साथ ही किसी तरह के इंफेक्शन या फिर बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से भी खराश की समस्या हो जाती है। इससे खाने-पीने में दर्द होता है।
यह समस्या दो से तीन दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन ठीक होने में अधिक समय लगे, तो डॉक्टर से जरूर दिखा लें। आप गले में खराश का इलाज (Treatment of Sore throat) घर पर भी कर सकते हैं। आप अक्सर गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे (Types of gargle for sore throat) करते होंगे, लेकिन हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिसे पानी में मिलाकर गरारे करने से गले के खराश से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है।
वायरल एवं बैक्टीरियल इंफेक्शन से कई बार गले में खराश की समस्या होती है। वायरल के कारण होने वाले गले में खराश को वायरल थ्रोट कहते हैं। सर्दी-जुकाम, बारिश में भीगने, बुखार, किसी चीज से एलर्जी से यह समस्या हो सकती है। वहीं, बैक्टीरिया के कारण होने वाले गले की खराश को दूर करने के लिए एंटिबायोटिक दवाओं का सेवन किया जाता है। आप नीचे बताए गए आसान से घरेलू उपायों को आजमाकर देखें। आप गरारे करने के लिए पानी में नमक के अलावा मिलाएं इन चीजों को:-
कई बार गले में खराश होने से अधिक दर्द होना (Symptoms of Sore throat)
गले के ग्लैंड में सूजन की समस्या
गले में खिंचाव महसूस करना
मुंह के अंदर का हिस्सा लाल हो जाना
किसी-किसी को खुजली और हल्की खांसी भी होती है
हल्दी किसी भी तरह के इंफेक्शन को ठीक करने में मदद करती है। एक गिलास हल्के गर्म पानी में आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और गरारे (Natural remedies for Sore throat) करें। एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी को जब गर्म पानी में मिलाकर गरारे करते हैं, तो गले की खराश तेजी से ठीक होती है। हल्दी वाले गर्म पानी से दिन में दो से तीन बार गरारे करें।
लौंग भी एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। एक गिलास गर्म पानी में आधा छोटा चम्मच लौंग पाउडर डालें। गले में हुए इंफेक्शन, सूजन, दर्द सभी से दो दिन में छुटकारा मिल जाएगा। दिन में दो बार गरारे जरूर करें।
इन घरेलू नुस्खों से दूर करें गले की खराश
सोंठ यानी अदरक का पाउडर भी गले की खराश को दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक में भी एंटीइंफ्लेमेटरी एवं एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो गले में संक्रमण के साथ ही कई अन्य समस्याओं को भी कम करने की क्षमता रखता है। एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच अदरक का पाउडर मिलाएं और दिन भर में दो से तीन बार गरारे करें।
एप्पल साइडर वेनेगर (apple cider vinegar) को गर्म पानी में मिलाएं और गार्गल करें। एप्पल साइडर वेनेगर में एंटीबैक्टीरियल तत्व अधिक होते हैं, जो गले की समस्याओं (apple cider vinegar for sore throat) को दूर करते हैं। एक गिलास गुनगुने या गर्म पानी में दो चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और दिन में दो से तीन बार गरारे करें।
Kadha for Cough : खांसी, सर्दी, गले में खराश से हैं परेशान, यह एक स्पेशल काढ़ा है इनका रामबाण इलाज
खराश के कारण गले में बढ़ सकती है सूजन और दर्द की समस्या, फॉलो करें ये टिप्स