Swollen Lips Causes: लिप्स की सूजन हो सकती है इन गम्भीर बीमारियों का संकेत, बिना देर किए डॉक्टर से करें सम्पर्क

आमतौर पर होंठो में सूजन चोट लगने या किसी एलर्जी की वजह से होती है लेकिन सूजन की यह समस्या कुछ बड़ी बीमारियों का भी लक्षण हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 4, 2024 4:58 PM IST

Swelling in lips: लिप्स या होठों को देखकर लोगों की ओवरऑल हेल्थ का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, होंठ हमारे शरीर के सबसे संवेदनशील हिस्सों में से एक हैं। होठों की स्किन बहुत ही सॉफ्ट औऱ सेंसिटिव होते हैं। इसीलिए, मौसम, प्रदूषण, गलत खान-पान और अन्य कई कारणों से होठों की रंगत और टेक्स्चर (Lips texture) में बदलाव आते रहते हैं। होठों में सूजन एक ऐसी समस्या है जो कई बार कुछ गम्भीर बीमारियों का संकेत भी हो सकती है। आमतौर पर होंठो में सूजन चोट लगने या किसी एलर्जी (Allergy) की वजह से होती है लेकिन सूजन की यह समस्या कुछ बड़ी बीमारियों का भी लक्षण (swollen lips and health condition) हो सकती है। इस लेख  में पढ़ें होठों की सूजन के कारण (swollen lips causes) और इसके इलाज के उपाय। (Treatment for swelling in lips in hindi)

शरीर में हो रहे बदलावों, छुपी हई बीमारियों और पोषक तत्वों की कमी का अंदाजा भी होठों से लग सकता है। जैसे अगर आपके होंठ सॉफ्ट और गुलाबी दिखायी दें तो यह आपकी अच्छी हेल्थ का संकेत होता है वहीं,रूखे-सूखे, ड्राई और बदरंग होठों से हेल्थ प्रॉब्लम्स और बीमारियों का संकेत मिलता है। आमतौर पर होठों में सूजन के आम कारण ये हो सकते हैं-

  • एलर्जी (Allergy)
  • लिपस्टिक (Lipstick) और मेकअप प्रॉडक्ट्स से साइड-इफेक्ट्स (Side effects of cosmetics)
  • किसी कीड़े का डंक (Insect bite)
  • चोट या ठंड

 होठों में सूजन  के कारण क्या हैं? (Swollen Lips reasons)

एंजियोएडेमा (Angioedema)

एंजियोएडेमा एक ऐसी हेल्थ कंडीशन है जिसमें होठों का रंग नीला पड़ सकता है। इसके अलावा चेहरे और होठों पर सूजन दिखायी दे सकती है। इसमें 24 से 48 घंटे तक सूजन रह सकती है। साथ ही लोगों को खुजली, इरिटेशन (irritation) और दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसमें प्रदूषण का साइड-इफेक्ट्स (side effects of pollution) और जेनेटिक्स या अनुवांशिक (Genetics) कारण हो सकते हैं।

दवाओं का साइड इफेक्ट या एलर्जी

अमेरिकन कालेज ऑफ एलर्जी (American College of Allergy) की रिपोर्ट के मुताबिक, कई तरह की एलर्जिस के कारण लोगों के चेहरे पर सूजन हो सकती हैं। यह एलर्जी खाने-पीने की चीजों, मच्छर के काटने से या दवाइओं के साइड-इफेक्ट्स (side effects of medicines) के कारण हो सकती है।

चोट लगना

कई बार होठों में चोट लगने के कारण भी होठों में सूजन हो सकती है। गर्म चाय-कॉफी पीने(Tea coffee side effects) या किसी चीज से चोट लगने के कारण होठों में सूजन आ सकती है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source