
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 26, 2019 3:44 PM IST
अक्सर कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स का लक्षण चेहरे में सूजन के तौर पर दिखायी पड़ते हैं।
चेहरे की सूजन (Swollen Face ) कई बार किसी गम्भीर बीमारी (Swollen Face reasons) का लक्षण हो सकती है। क्या आपने भी महसूस किया है कि, किसी दिन आप सोकर उठे और आपका चेहरा (Swollen Face ) बहुत बड़ा दिखायी देने लगे? (Swollen Face reasons) थकान, ज़्यादा देर तक सोने और हैंगओवर जैसी स्थितियों में ऐसा आम है। लेकिन, अगर ये वजहें नहीं है और आपके चेहरे में सूजन दिखायी दे तो, हो सकते हैं ये गम्भीर कारण।
बहुत अधिक शक्कर, नमक और अल्कोहल का सेवन करने से आपका चेहरा फूला हुआ दिखायी पड़ता है। स्टडीज़ पर भरोसा करें तो इन पदार्थों की वजह से चेहरे के टिश्यूज़ फूले हुए दिखायी पड़ते हैं। इसीलिए, चेहरा फूला हुआ दिखायी पड़ता है। इससे, बचने के लिए अपने भोजन में नमक और शक्कर की मात्रा सीमित रखें। साथ ही, अल्कोहल पीने से भी बचें।
ऐसी, स्थितियों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे, वॉटर रिटेंशन भी अधिक होता है। इसीलिए, खूब सारा पानी पीएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें।
हल्दी रखती है ठंड के मौसम में आपको हेल्दी, हल्दी की गांठों से बनाए ये टेस्टी करी
लैक्टोज़ और ग्लूटेन जैसे तत्व जो, हमारे भोजन का अहम हिस्सा हैं। लेकिन, बहुत-से लोगों को इनसे एलर्जी होती है। ऐसे लोग, ग्लूटेन या लैक्टोज़ वाली चीज़ों को पचा नहीं पाते। नतीजतन, एलर्जिक रिएक्शन्स और पेट से जुड़ी हुई समस्याएं होने लगती हैं।
एक्सपर्टस के मुताबिक, फूड एलर्जी भी फूले हुए चेहरे की एक वजह हो सकती है। इसीलिए अपने डायटिशन से इस बारे में बात करें। साथ ही, उन चीज़ों को खाने से परहेज करें जिनसे आपको एलर्जी है।