Advertisement

कोरोना के प्रकोप के बीच मध्य प्रदेश में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, स्वाइन फ्लू के इन 9 लक्षणों को पहचानें

कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच मौसम में हो रहे बदलाव के साथ मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ रहा है। इससे निपटने और रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आप भी स्वाइन फ्लू के इन 9 लक्षणों को पहचानकर डॉक्टर से करें तुरंत संपर्क...

Written By Anshumala
Updated : October 25, 2020 12:18 PM IST

Swine Flu Seasonal Influenza H1N1: कोरोना महामारी (Corona pandemic) के प्रकोप के बीच मौसम में हो रहे बदलाव के साथ मध्य प्रदेश (MP) में स्वाइन फ्लू (Swine flu in MP) का खतरा बढ़ चला है। इससे निपटने और रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश (Guidelines to prevent Swine flu) जारी किए हैं।

स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा राज्य के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन को लिखा गया है कि मौसम के बदलाव के कारण स्वाइन फ्लू सीजनल इन्फ्लूएन्जा एच-1 एन-1 (Swine Flu Seasonal Influenza H1N1) के प्रकरण होने की संभावना होती है, इसलिए संभावित सीजनल इन्फ्लूएन्जा (एच-1 एन-1) के मरीजों की स्क्रीनिंग, निदान, उपचार व रोकथाम के लिए और उपचार के लिए भारत शासन द्वारा तय किए गए प्रोटोकॉल और गाइडलाइन का पालन व कार्यवाही की जाए।

Advertisement

स्वाइन फ्लू का खतरा किसे होता है अधिक

बताया गया है कि इस बुखार का सबसे ज्यादा खतरा बच्चों, गर्भवती महिलाओं, किसी घातक बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को होता है, इसलिए उन्हें अधिक सतर्क रहने की जरूरत ज्यादा है। सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन दो बार फीवर क्लीनिक में सर्दी-खांसी मरीजों की रिपोर्ट राज्य सर्विलेंस इकाई को भेजें तथा पूरा ब्यौरा रखा जाए। रेगुलर फ्लू (Flu) की तरह, स्वाइन फ्लू (Swine Flu Seasonal Influenza H1N1) गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे निमोनिया (लंग डिसऑर्डर) और सांस लेने से संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकता है। जिन्हें अस्थमा, डायबिटीज है, उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण अधिक गंभीर हो सकते हैं। यदि आपको सांस लेने में तकलीफ, उल्टी, पेट दर्द, चक्कर या भ्रम जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

क्या है स्वाइन फ्लू (What is Swine Flu?)

एच1एन1 टाइप ए इन्फ्लूएंजा एक वायरल इंफेक्शन है, जो मूल रूप से सूअरों से मनुष्यों में फैला था। अब, यह वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकता है। स्वाइन फ्लू के लक्षण (Symptoms of swine flu) नियमित इन्फ्लूएंजा से बहुत मिलते-जुलते हैं। इसमें बुखार, सिरदर्द, ठंड लगना, दस्त, खांसी और छींक आने जैसे लक्षण शामिल हैं। फ्लू सीजन में बेसिक हाइजीन का ख्याल रखकर और सर्जिकल मास्क पहनकर इस संक्रमण से बचा जा सकता है। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए विभिन्न टीकों (Vaccines) के साथ ही कई तरह के एंटीवायरल ट्रीटमेंट भी मौजूद हैं।

Advertisement

स्वाइन फ्लू के लक्षण (Symptoms of Swine flu in hindi)

बुखार

सिरदर्द

ठंड लगना

डायरिया

खांसी

छींकें आना

गले में खराश

थकान

नासिका मार्ग का ब्लॉक होना

स्वाइन फ्लू क्या है, जानें इसके लक्षण और बचने के घरेलू उपचार

About the Author

... Read More