Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

किडनी खराब होने से महीनों पहले इन 3 अंगों में आने लगती है सूजन, बार-बार टूटती है रात की नींद

Kidney Kharab Hone ke Lakshan: किडनी हमारे शरीर के अहम अंग है। किडनी का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है। इसलिए अगर शरीर के इन 3 हिस्सों पर सूजन नजर आए, तो किडनी खराबी का संकेत हो सकते हैं।

किडनी खराब होने से महीनों पहले इन 3 अंगों में आने लगती है सूजन, बार-बार टूटती है रात की नींद

Written by Anju Rawat |Updated : March 12, 2025 12:20 PM IST

Swelling Due to Kidney Damage: किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। यह रक्त को फिल्टर करके शरीर से विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट तरल पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। इसलिए किडनी का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है। लेकिन, खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से किडनी को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचने लगता है। इसका असर संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है। जब किडनी की बीमारियों से जुड़े लक्षणों पर ध्यान नहीं दिया जाता है, तो इससे किडनी खराब होने का जोखिम बढ़ जाता है। किडनी खराब होने पर शरीर में कई संकेत नजर आने लगते हैं। इसमें से एक सूजन भी है। जी हां, किडनी खराब होने पर शरीर में सूजन नजर आने लगती है। हालांकि, पूरे शरीर में सूजन नहीं होती है। शरीर के कुछ ही हिस्सों पर सूजन दिखाई देती है।

आपको बता दें कि किडनी की सेहत के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 13 मार्च को विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day) मनाया जाता है। आज इसी मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि शरीर के इन 3 अंगों की सूजन को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। क्योंकि, इन अंगों की सूजन किडनी खराब होने का संकेत हो सकते हैं। आइए, फॉर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम के डायरेक्टर और नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. सलिल जैन से जानते हैं-

किडनी खराब होने पर शरीर पर सूजन क्यों होती है?

किडनी खराब होने पर इनकी कार्यक्षमता कमजोर पड़ जाती है। किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में खराब किडनी की वजह से शरीर में अतिरिक्त तरल पदार्थ और सोडियम शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। इससे शरीर तरल पदार्थ जमा हो जाता है, जिसकी वजह से शरीर के कई हिस्सों पर सूजन नजर आने लगती है।

Also Read

More News

किडनी खराब होने पर इन अंगों में आ जाती है सूजन

1. पैर और टखने में सूजन

किडनी खराब या डैमेज होने पैर और टखने पर सूजन नजर आने लगती है। अगर आपको पैरों और टखनों पर सूजन दिखाई दे रही है, तो किडनी की जांच जरूर करवाएं। पैरों और टखनों की सूजन, किडनी खराबी का संकेत होता है। इस स्थिति को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।

2. चेहरे पर सूजन

अगर आपको अक्सर ही अपने चेहरे पर सूजन दिखाई दे रही है, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। चेहरे पर सूजन, किडनी खराबी का संकेत हो सकता है। किडनी डैमेज होने पर चेहरे पर सूजन नजर आ सकती है। खासकर, आंखों के नीचे सूजन ज्यादा दिखाई देती है। इससे आपका चेहरा बड़ा नजर आ सकता है।

3. हाथों पर सूजन

किडनी की बीमारियों की वजह से हाथों पर भी सूजन आ सकती है। अगर आपके हाथों पर सूजन आ रही है, तो इस संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हाथों की सूजन, किडनी की बीमारी का संकेत हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।