
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : December 22, 2020 10:01 AM IST
हार्ट फेल का कारण बन सकती है पैरों की सूजन, जानिए पैरों में सूजन आने के कारण और बचाव के तरीके
पैरों में सूजन आना आम बात है। बड़े बुजुर्गों को मौसम बदलने के दौरान अक्सर इस तरह की दिक्कत होने लगती है। वैसे तो पैरों में सूजन आने के कई कारण हैं। लेकिन आमतौर पर पैरों में सूजन पोषण की कमी, गलत लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज न करना और मोटापे के कारण आती है। इसके अलावा देर तक बैठने या खड़े होने, प्रेगनेंसी, प्रीमैंस्ट्रुअल सिंड्रोम और सही तरह से रक्त प्रवाह न होने पर भी पैरों में सूजन आ सकती है। अगर आपको भी ऐसी समस्या होती है तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि पैरों की सूजन गंभीर रोगों का भी कारण बन सकती है। आज हम आपको पैरों में सूजन आने के कारण और बचाव के तरीके बता रहे हैं।
हमारे शरीर में जो भी लिक्विड यानि कि तरल पदार्थ है वह या तो खून के तौर पर रक्त की नलियों में बह रहा है या फिर शरीर की कोशिकाओं के अंदर भरा हुआ है या फिर इनके बीच के पैकिंग मटीरियल में भरा है। यह तरल सामान्य स्वस्थ शरीर में इन तीनों जगहों के बीच आता-जाता रहता है और शरीर में लगातार प्रवाहित रहता है। यह इस तरह प्रवाहित होता है कि खून, प्लाज्मा, प्रोटीन तथा इस तरल पदार्थ के प्रेशर के विभिन्न बलों की खींचतान के बीच बैलेंस बना रहे। जब इनका संतुलन बिगड़ता है तो यह सारा तरल कोशिकाओं और रक्त की नलियों के बाहर ही शरीर के पैकिंग मटीरियल के स्पेस में एकत्रित होने लगता है। इसी से शरीर में सूजन पैदा होने लगती है।
1. महिलाओं में प्रेग्नेंसी, प्रोटीन और हिमोग्लोबीन की कमी, खड़े रहने वाले काम करने और वेरिकोज वेंस होने पर भी सूजन की परेशानी होती है। सुबह की बजाय शाम के वक्त सूजन होना, चलने पर सांस फूलना और सोने के बाद सूजन कम होना, ये कुछ ऐसी स्थितियां हैं, जो हृदय रोग की तरफ इशारा करती हैं। ऐसे में बिना देर किए डॉक्टर से हृदय की जांच कराएं।
2. हृदय से जुड़ी अन्य समस्याएं, जो हार्ट फेल होने का कारण बन सकती हैं वे हैं कॉन्जेनिटल हार्ट डिजीज, हार्ट अटैक, हार्ट वॉल्व लीक करना या संकरे हो जाना, उच्च रक्तचाप, असामान्य हार्ट वॉल्व, हृदय का बड़ा होना (कार्डियोमायोपैथी) आदि। यदि आपको लगातार पैरों में सूजन रहता है, तो डॉक्टर से बिना देर किए जरूर मिलें।
1. पैरों की सूजन से छुटकारा पाने के लिए सेंधा नमक भी काफी असरदार है। आपको करना बस इतना है कि एक बाल्टी पानी गर्म कर लें ध्यान रहे पानी ज्यादा गर्म न हो फिर इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक डाल दें और फिर इसमें पैर भिगोगकर थोड़ी देर बैठ जाएं इससे आपको दर्द से भी आराम मिलेगा और दूसरा सूजन भी कम होगी।
2. नींबू में सूजन-रोधी गुण होते हैं और दालचीनी एवं जैतून का तेल भी सूजन को कम करने की शक्ति रखते हैं। आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, एक चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच जैतून का तेल और एक चम्मच दूध को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पैरों पर लगाकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। आप इसे रातभर भी लगा रहने दे सकते हैं।
3. बेकिंग सोडा एक कारगर उपाय है। इसमें एंटी-इंफ्लामेट्री गुण होते हैं. बेकिंग सोडे को आप चावल के पानी के साथ मिलाकर लगाएंगे तो आपको और भी फायदे होंगे। इसके लिए आप थोड़े से चावल उबाल लें फिर इसके पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें और इन दोनों को अच्छे से मिला लें। इसके बाद यह एक पेस्ट बन जाएगा और फिर आप इसे अपने पैरों पर लगा लें और 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें इससे आपको जरूर इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।
4. जौ का पानी इस समस्या से छुटकारा दिलवाने के लिए बेस्ट तरीका है। इस तरल पदार्थ पीने से पेशाब ज्यादा आता है जिससे शरीर में सारे गंदे पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और इससे पैरों की सूजन में भी आराम मिलता है। आपको इसके लिए करना बस इतना है कि आप एक कप पानी में जौ को भिगो लें और फिर उस पानी को रात भर ऐसे ही रहने दें उसके बाद इस पानी को छान कर पी लें इससे आपके पैरों में सूजन की समस्या से आपको जरूर आराम मिलेगा।
5. पैरों की सूजन को कम करने के लिए धनिए के बीज सबसे बेस्ट हैं। आपको करना बस इतना है कि 1 कप पानी लें, फिर उस पानी में 3 चम्मच धनिये के बीज डालें और इसे उबलने दें, इस पानी को तब तक अच्छे से उबलने दें जब तक यह आधा नहीं हो जाता फिर इस पानी को छान लें और इसे दिन में 2 बार पिएं आपको आपके शरीर में खुद अच्छे प्रभाव देखने को मिलेंगे।