Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर के इन 5 हिस्सों में रहती है सूजन तो समझ जाएं डैमेज ही रही है किडनी, इग्नोर करने से डायलिसिस की आ सकती है नौबत

Kidney Damage Signs: किडनी डैमेज होने पर शरीर के कई अंगों में सूजन नजर आ सकती है। आपको इन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए और तुरंत इलाज शुरु करवाना चाहिए। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से -

शरीर के इन 5 हिस्सों में रहती है सूजन तो समझ जाएं डैमेज ही रही है किडनी, इग्नोर करने से डायलिसिस की आ सकती है नौबत

Written by priya mishra |Updated : April 4, 2024 12:35 PM IST

Warning Sings Of Kidney Damage: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को छानकर पेशाब के जरिए बाहर निकलने का काम करती है। यदि किडनी ठीक से काम करना बंद कर दे, तो इसके कारण शरीर के सभी प्रमुख अंग प्रभावित होते हैं। इसलिए किडनी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण किडनी रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अक्सर लोग किडनी की बीमारी के लक्षणों पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण धीरे-धीरे स्थिति गंभीर होती जाती है और किडनी डैमेज का खतरा बढ़ जाता है। किडनी डैमेज होने से पहले शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। सूजन भी एक ऐसा लक्षण है, जो किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है। किडनी खराब होने से पहले शरीर के कई अंगों में सूजन (Is swelling a sign of kidney failure?) नजर आने लगती है। अगर आप समय रहते इन संकेतों की पहचान लें, तो किडनी डैमेज होने से रोक सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि शरीर के किन अंगों में सूजन किडनी डैमेज होने का संकेत हो सकती है?

पैरों में सूजन

पैरों या टखनों में सूजन होना किडनी डैमेज होने का एक आम लक्षण हो सकता है। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो पैरों में तरल पदार्थ जमा होने लगता है, जिसके कारण पैर सूजे हुए नजर आते हैं। अगर बिना वजह आपके पैरों या टखनों में सूजन नजर आ रही है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

चेहरे पर सूजन

किडनी डैमेज होने पर चेहरे पर सूजन नजर आ सकती है। अगर अक्सर ही आपके चेहरे पर सूजन रहती है, तो इसे बिल्कुल भी नजर अंदाज न करें। हालांकि, चेहरे पर सूजन कई अन्य कारणों से भी हो सकती है। ऐसे में, सही कारण का पता लगाने के लिए आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।

Also Read

More News

हाथों में सूजन

किडनी में खराबी होने पर हाथों में सूजन नजर आ सकती है। साथ ही, हाथ की उंगलियों में दर्द भी हो सकता है। अगर आपके हाथों और उंगलियों में सूजन है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पेट में सूजन

किडनी डैमेज होने पर पेट में भी सूजन हो सकती है। अगर आपको लंबे समय से पेट के एक तरफ सूजन और दर्द महसूस होता है, तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलकर जांच करानी चाहिए।

आंखों पर सूजन

कई बार नींद पूरी न होने के कारण आंखें सूजी हुई नजर आती हैं। लेकिन अगर अक्सर ही आंखों के आसपास सूजन रहती है, तो आपको इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। किडनी खराब होने पर आंखों के नीचे सूजन नजर आ सकती है। इसे पेरिआरबिटल एडिमा के रूप में जाना जाता है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है। इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।