Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन 5 अंगों में सूजन मतलब लिवर हो गया खराब, लक्षण दिखते ही तुरंत मिले डॉक्टर से

फैटी लिवर डिजिज की शुरूआत में यूं तो कोई लक्षण नहीं दिखायी देते और इसकी वजह से कोई बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम भी नहीं होती।

इन 5 अंगों में सूजन मतलब लिवर हो गया खराब, लक्षण दिखते ही तुरंत मिले डॉक्टर से

Written by Sadhna Tiwari |Updated : April 26, 2024 5:31 PM IST

Liver disease symptoms: लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। फैटी लिवर डिजिज (Fatty liver disease) आज एक कॉमन बीमारी बन गयी है। लिवर में जब बहुत अधिक मात्रा में फैट जमा होने लगता है तो इससे लिवर में सूजन (swelling in liver) आने लगती है। यह सूजन 2 कारणों से होती है पहला, अल्कोहल पीने की आदत और दूसरा लाइफस्टाइल से जुड़े कारण, बीमारियां और मोटापा।

फैटी लिवर डिजिज की शुरूआत में यूं तो कोई लक्षण नहीं दिखायी देते और इसकी वजह से कोई बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम भी नहीं होती। लेकिन, जैसे-जैसे बीमारी पुरानी होने लगती है शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं और लिवर से जुड़ी समस्याए बढ़ने लगती हैं। इससे लिवर के काम करने की क्षमता कम होने लगती है। ये समस्या बाद में लिवर सिरोसिस (liver cirrhosis), लिवर फेलियर ( liver failure), और लिवर कैंसर ( liver cancer) का कारण बन सकती है।

लिवर में घाव होने पर दिखायी देते हैं ये लक्षण (Symptoms of Liver cirrhosis)

लिवर सिरोसिस की स्थिति में लिवर के साथ-साथ शरीर के अन्य अंगों में भी सूजन आ जाती है। इन अंगों में अगर आपको सूजन दिखायी दे तो आप अपने डॉक्टर से बात करें और लिवर की जांच कराएं-

Also Read

More News

पैरों में सूजन (Swelling in Legs)

लिवर डैमेज और फैटी लिवर डिजिज के कारण शरीर में दबाव बढ़ता है। इस दबाव के कारण पैरों और टखनों में सूजन (Swelling in the legs and ankles) आने लगती है। इस स्थिति को इडेमा (edema) कहा जाता है।

पेट फूलने की समस्या (Abdomen bloating):

लिवर में सूजन और घाव होने पर पेट की कैविटी में फ्लूइड जमा होने लगता है। इससे लिवर से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती है। घाव और सूजन की वजह से नसों पर भी दबाव बढ़ने लगता है। इससे पेट का आकार बढ़ने लगता है और पेट फूला हुआ दिखायी देने लगता है।

पांव फूलने की समस्या (Feet swelling):

पैरों और टखनों में सूजन के अलावा पांव फूल जाने की समस्या भी लिवर से जुड़ी हुई हो सकती है। पांवों में इडेमा होने से वहां सूजन हो सकती है।

चेहरे पर सूजन

अगर आपका चेहरा बड़ा या बार-बार फूला हुआ नजर आए तो यह फैटी लिवर डिजिज का एक लक्षण हो सकता है।

इसके साथ ही हाथों और हथेलियों में सूजन दिखायी देना भी लिवर से जुड़ी परेशानियों का एक संकेत हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source