
... Read More
अंकिता ने रिया के दावों को किया खारिज, कहा सुशांत कभी डिप्रेशन में नहीं थे।
Sushant Singh Rajput Case: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने रिया चक्रवर्ती के इस दावे का खंडन किया है कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को डिप्रेशन था। रिया ने सुशांत के डिप्रेशन (Sushant Singh Rajput Depression) से पीड़ित होने की बात एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कही थी। अंकिता ने रिया की बातों का खंडन करते हुए कहा कि सुशांत के अंदर डिप्रेशन का कोई लक्षण (Depression symptoms) नहीं था।
सुशांत (Sushant Singh Rajput Case) की एक्स गर्लफ्रेंड हैं अंकिता लोखंडे। दोनों ने एक साथ टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में काम किया था और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। अंकिता छह साल तक सुशांत के साथ रिलेशनशिप में रहीं। पिछले दिनों अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लम्बा पोस्ट डाला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह कुछ सफाई देना चाहती हैं।
अंकिता ने लिखा, "पहले तो मैं यह बताना चाहती हूं कि शुरुआत से अंत तक मैं और सुशांत एक साथ थे। 23 फरवरी, 2016 तक हमारा साथ था। सुशांत में इस दौरान मैंने डिप्रेशन का कोई लक्षण (Symptoms of Depression in hindi) नहीं देखा और हम कभी भी किसी मनोचिकित्सक के पास नहीं गए। वह पूरी तरह स्वस्थ थे। मैं और सुशांत जब तक साथ थे, तब तक मैंने उनके अंदर डिप्रेशन वाली कोई बात नहीं देखी।"
उल्लेखनीय है कि रिया (Rhea Chakraborty) ने एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा था कि सुशांत के अंदर डिप्रेशन के लक्षण (Sushant Singh Rajput Case update) थे और इस संबंध में उनका इलाज भी चल रहा था। गौरतलब है कि सुशांत को 14 जून को उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत अवस्था में पाया गया था। क्या वाकई सुशांत सिंह राजपूत को डिप्रेशन था, जिसके कारण उन्होंने मौत को गले लगाया। आखिर क्या होते हैं डिप्रेशन के संकेत और लक्षण (Signs and symptoms of Depression), आप भी जानें...
जब कोई व्यक्ति भीड़ से अलग-थलग बिल्कुल अकेले रहने लगे, तो समझ लें कि उसे अवसाद है।
नींद के तरीके में बदलाव, कभी बहुत सोना, तो कभी बिल्कुल भी नींद न आना।
चिड़चिड़ापन महसूस करना।
आत्मविश्वास में कमी होना।
भूख ना लगना। (Signs of Depression)
लगातार वजन कम होना।
जिन लोगों में अवसाद की समस्या होती है, वे बहुत ज्यादा सोते हैं या उन्हें नींद नहीं आती है।
शरीर में अक्सर दर्द रहता है। खासकर, सिरदर्द, पेट, हाथ और पैरों में दर्द रह सकता है।
सोशल मीडिया का अत्यधिक इस्तेमाल करने से भी दिमाग पर असर होता है।
दिमाग में तरह-तरह के विचार आना भी डिप्रेशन के लक्षणों में शामिल है। नकारात्मक विचार आने से उदासी, परेशानी, एंग्जायटी, दुख, चिंता व्यक्ति को घेरने लगती है।
खुद का ख्याल ना रखना भी डिप्रेशन के लक्षणों में शामिल है। बालों को कंघी ना करना, पहनावे व सेहत पर ध्यान ना देना जैसी बातें नजर आती हैं।
शरीर में आयोडीन की कमी के कारण डिप्रेशन की समस्या हो सकती है।
अवसाद (Depression) से बचने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड भी जरूरी है।
मैग्नीशियम की कमी से हो सकता है अवसाद।
सेलेनियम और आयरन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करेंगे, तो नहीं होंगे डिप्रेशन के शिकार।
क्या सुशांत सिंह राजपूत ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ से थे ग्रस्त? जानिए इसके लक्षण
शरीर में इस हार्मोंन की कमी से होता है डिप्रेशन, डायट में शामिल करें ये सुपरफूड्स