गुर्दे में हो गया है कैंसर बताते हैं शरीर में होने वाले ये 5 बदलाव, कहीं आपके शरीर में तो नहीं हो रहे ये बदलाव

गुर्दे में कैंसर या फिर किडनी कैंसर तब होता है जब कुछ कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ जाती हैं और दोनों में से किसी एक किडनी में ट्यूमर बन जाता है। आइए जानते हैं शरीर में होने वाले ऐसे 5 बदलावों के बारे में, जो गुर्दे में कैंसर की ओर इशारा करते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : January 5, 2021 1:39 PM IST

गुर्दे यानी की किडनी (kidney cancer) हमारे शरीर के उन सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं, जिनकी जरूरत लंबे और स्वस्थ जीवनकाल के लिए हम सभी को होती है। हमारे शरीर में मौजूद दो किडनी दाएं और बाएं हिस्से में मौजूद होती है और ये पसलियों के नीचे की ओर होती हैं। इनका काम रक्त में जमा होने वाली गंदगी को बाहर निकालना होता है और ऐसा पेशाब के जरिए ही हो पाता है। पेशाब के जरिए ही हमारे शरीर से गंदगी बाहर निकलती है और आपकी किडनी हेल्दी (kidney cancer) रहती है। गुर्दे में कैंसर या फिर किडनी कैंसर तब होता है जब कुछ कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ जाते हैं और दोनों में से किसी एक में ट्यूमर बन जाता है। आखिर शरीर में होने वाले ऐसे कौन से बदलाव हैं, जिनके कारण गुर्दे का कैंसर का पता चलता है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये संकेत।

गुर्दे में मुख्य रूप से दो प्रकार का कैंसर होता है (signs and symptoms of kidney cancer)

रेनल सेल कार्सिनोमा

ये गुर्दे में होने वाले कैंसर का सबसे आम प्रकार है। ये आपकी किडनी (kidney cancer) के भीतर मौजूद छोटी-छोटी ट्यूब की लाइनिंग के भीतर बनता है। आमतौर पर ये एक किडनी के भीतर एक ही ट्यूमर होता है लेकिन कुछ लोगों को एक ही वक्त पर एक या फिर दोनों किडनी में दो या उससे ज्यादा कैंसर हो सकते हैं।

ट्रांजिसनल सेल कार्सिनोमा

इस प्रकार के कैंसर किडनी (kidney cancer) में नहीं होते हैं बल्कि ये रेनल पेल्विस नाम की जगह पर बनते हैं। ये वहीं जगह है, जहां यूरेट्रस, ट्यूब होता है, जो कि पेशाब को ब्लेडर में ले जाने का काम करते हैं और किडनी में जाकर मिलते हैं।

इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि पुरुषों को महिलाओं के मुकाबले ज्यादा किडनी कैंसर होता है।

गुर्दे के कैंसर के लक्षण और संकेत (signs and symptoms of kidney cancer)

रेनल और ट्रांजिसनल कैंसर दोनों ही अलग-अलग तरीके से हमारी किडनी (kidney cancer) को प्रभावित करते हैं लेकिन दोनों के संकेत और लक्षण लगभग-लगभग समान ही होते हैं। इसके अलावा गुर्दे के कैंसर के कोई विशिष्ट संकेत नहीं होते हैं , खासकर शुरुआती चरणों में। इसके अलावा किडनी कैंसर के कुछ संभावित लक्षण होते हैं जैसे पेशाब में खून आना, किसी गंभीर बीमारी के परिणामस्वरूप जैसे ब्लैडर में इंफेक्शन या फिर गुर्दे में पथरी। लेकिन अगर आपको ये लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर से बात करें।

  • पेशाब में खून आना (इसे रक्तमेह भी कहा जाता है)
  • बिना किसी कारण के पीठ के निचले हिस्से या फिर पेट के निचले हिस्से में दर्द होना।
  • बुखार का न उतरना।
  • आम दिनों के मुकाबले ज्यादा थकान रहना।
  • ज्यादा न खाने पर भी भूख न लगना।
  • बिना किसी वजह के वजन कम होना।
  • कमर, पेट के एक हिस्से में दर्द रहना।

चूंकि गुर्दे के कैंसर (kidney cancer) के कभी-कभार कोई शुरुआती संकेत नहीं होते हैं और तो और कैंसर के फैलने के बाद भी इसके संकेत नहीं दिखाई देते हैं। ये शरीर के किसी भी हिस्से में जा सकते हैं और उस स्थान के आधार पर इसके लक्षण दिखाई देते हैं। ये आपकी स्किन पर दिखाई दे सकते हैं और फेफड़ों में जा सकते हैं, जिसके कारण खांसने पर खून भी आ सकता है। अगर ये आपके दिमाग में जाते हैं तो आपको देखने या फिर संतुलन में दिक्कत आ सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source