Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

किडनी की पथरी होने के 6 ऐसे कारण जो आप अभी तक नहीं जानते

आपको जानकार हैरानी होगी कि मौसम में परिवर्तन होने से भी आपको किडनी की पथरी हो सकती है!

किडनी की पथरी होने के 6 ऐसे कारण जो आप अभी तक नहीं जानते

Written by Editorial Team |Published : December 22, 2017 2:04 PM IST

किडनी की पथरी होने पर आप काफी परेशान हो सकते हैं। जाहिर है जिन लोगों को किडनी की पथरी होती है उन्हें खूब पानी पीने और खाने की कुछ चीजों से बचने की सलाह दी जाती है। आपको बता दें कि अगर आप ध्यान नहीं रखेंगे तो आपको किडनी की पथरी दूसरी बार भी हो सकती है। किडनी की पथरी होने पर आपको टमाटर और पालक जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए। हम आपको किडनी की पथरी होने के कुछ अजीबोगरीब कारण बता रहे हैं।

1) कम कैल्शियम खाना

फोर्टिस हॉस्पिटल में यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर परी एम आर के अनुसार, कुछ लोग यह सोचकर कम कैल्शियम का सेवन करते हैं कि इससे किडनी की पथरी होती है। लेकिन यह एक बड़ी गलती है। एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग अपनी डायट में पर्याप्त कैल्शियम लेते हैं, उन्हें किडनी की पथरी होने की संभावना नहीं होती है।

Also Read

More News

2) ज्यादा मीट खाना

एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग बहुत ज्यादा मीट खाते हैं उन्हें किडनी की पथरी होने का 30 से 50 फीसदी खतरा होता है।

3) उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में रहना

जो लोग ऐसे क्षेत्रों में रहते हैं उन्हें पीने का ताजा पानी नहीं मिल पाता है जिस वजह से उन्हें पेशाब भी कम आता है। इसके अलावा उन्हें डायरिया का भी अधिक खतरा होता है।

4) ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज

एक अध्ययन के अनुसार, जब मौसम गर्म होता है, तो किडनी की पथरी होने का जोखिम ज्यादा होता है। हालांकि अध्ययन में इस तथ्य की पुष्टि नहीं की गई है।

5) जेनेटिक्स

पेशाब में अधिक सिस्टीन होने से सिस्टीन पथरी होने का खतरा होता है। यह सिस्टिनुरिया से पैदा होता है जो आपके पेरेंट्स से उत्पन्न एक जेनेटिक कंडीशन है।

6) इरिटेबल बाउल डिजीज

आईबीडी में अल्सरेटिव कोलाइटिस और क्रोहन डिजीज शामिल हैं। अध्ययन के अनुसार, इन रोगों से पीड़ित लोगों को किडनी की पथरी होने के अधिक चांस होते हैं। एक संभावित कारण यह है कि पेट की बीमारियों से डायरिया शरीर के पानी को कम कर सकता है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ- 1. Robertson, W. G. (2003, January). Renal stones in the tropics. In Seminars in nephrology (Vol. 23, No. 1, pp. 77-87). Elsevier.

2. Tasian, G. E., Pulido, J. E., Gasparrini, A., Saigal, C. S., Horton, B. P., Landis, J. R., … & Urologic Diseases in America Project. (2014). Daily mean temperature and clinical kidney stone presentation in five US metropolitan areas: a time-series analysis. Environmental health perspectives, 122(10), 1081.

3.Eggermann, T., Venghaus, A., & Zerres, K. (2012). Cystinuria: an inborn cause of urolithiasis. Orphanet Journal of Rare Diseases, 7, 19. http://doi.org/10.1186/1750-1172-7-19

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4.Cury, D. B., Moss, A. C., & Schor, N. (2013). Nephrolithiasis in patients with inflammatory bowel disease in the community. International Journal of Nephrology and Renovascular Disease, 6, 139–142. http://doi.org/10.2147/IJNRD.S45466

About the Author

... Read More