ये बीमारियां बढ़ाती हैं सांसों में बदबू की समस्या!

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 30, 2018 6:08 PM IST

  1. आपकी सांसों की बदबू कीवजह कुछ बीमारियां भी हो सकती हैं। जी हां, अगर आपको लगता है कि सांस की बदबू दांतों के बीच फंसे खाने या आपकी जीभ के उन बैक्टेरिया के कारण पैदा होती है। तो आपको थोड़ी कम जानकारी है। जी हां, इसका कारण कॉफी या सिगरेट भी हो सकते हैं। या फिर आपकी सांसों से आनेवाली बदबू का मतलब यह भी है कि आपको इनमें से कोई बीमारी भी हो सकती है।
  2. डायबिटीज़- शरीर को शक्ति का निर्माण करने के लिए ग्लूकोज़ की आवश्यकता होती है। डायबिटीज़ की स्थिति में ग्लूकोज़ के विघटन के लिए शरीर में इंसुलिन नहीं होता। तब शरीर को ग्लूकोज़ नहीं मिलता और तब वह शरीर में मौजूद फैट का विघटन कर ऊर्जा प्राप्त करता है।  फैट का विघटन होने पर  कीटोन का निर्माण होता है जिसके चलते डायबिटीज़ से पीड़ित व्यक्ति की सांसे मीठी और फलों के गंध की हो जाती हैं।
  3. किडनी की समस्याएं- किडनी से जुड़ी समस्याओं को शरीर में यूरिया के निर्माण की शुरुआत कहा जाता है। इस यूरिया के विघटन से लार में अमोनिया का निर्माण होता है और सांसों से पेशाब जैसी गंध आने लगती है जिसे अमोनिया ब्रेथ भी कहा जाता है। इसके साथ ही मुंह में धातु जैसे स्वाद का भी निर्माण होता है।
  4. मसूड़ों की तकलीफ- मसूड़ों की बीमारियां भी सांसों की बदबू का एक कारण है। दांतों के ऊपर और मसूढ़ों के किनारे पर मौजूद बैक्टेरिया एक परत बना लेते हैं। जिन्हें ठीक से साफ नहीं करने पर प्लाक जम जाता है और टार्टर में बदल जाता है। यह टार्टर मसूड़ों में सूजन हो जाती है और सही समय पर इसका इलाज नहीं करने से यह आपके दांतों और मसूड़ों को नुकसान होगा। मसूड़ों की बीमारी के कुछ लक्षण के तौर पर लगातार मुंह का स्वाद बिगड़ा रहता है और सांसों की दुर्गंध आती रहती है।
  5. दुध न हज़म कर पाना- यह एक ऐसी स्थिति है जहां शरीर के लिए दुध में मौजूद मीठे पदार्थ लैक्टोस को पचा नहीं पाता। इस हालत में शरीर में लैक्टस एन्जाइम्स कम हो जाते हैं जिनकी वजह से लैक्टोस का विघटन नहीं होता और पेट फूलने और सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं।  इस समय बनी हुई गैस आपके मुंह से प्रवास कर सकती है जिसकी वजह से सांसों से बदबू आती है।
  6. मुंह का सूखापन- जब लार बनाने वाली ग्रंथियां पर्याप्त लार नहीं बनाती तो ऐसी स्थिति को मुंह का सूखापन बताया जाता है। । अगर ज़रूरत के अनुसार लार नहीं बनती तो  यही बचा हुआ खाना और एसिड मुंह की बदबू का कारण बनते हैं। मुंह का सूखापन कुछ दवाइयों और  एलर्जी की वजह से होता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.