स्किन ही नहीं शरीर की अन्य बीमारियों के लिए भी फायदेमंद है एक्टिवेटेड चारकोल

एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल आप सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं एक्टिवेटेड चारकोल के फायदे-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : July 31, 2020 3:31 PM IST

Benefits of activated charcoal : एक्टिवेटेड चारकोल दिखने में भले ही काला हो, लेकिन स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने में काफी मददगार होता है। इस वजह से एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल काफी समय से हो रहा है। लेकिन आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि इस चारकोल का इस्तेमाल सिर्फ खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत को दुरुस्त रखने के लिए भी किया जा सकता है। एक्टिवेटेड चारकोल के इस्तेमाल से कई समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं एक्टिवेटेड चारकोल के (Benefits of activated charcoal) फायदे-

दांतों के लिए है फायदेमंद

दांतों के लिए एक्टिवेटेड चारकोल बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योकिं इसमें व्हाइटनिंग के गुण होते हैं, जो दांतों को सफेद रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आपके दांत पीले हैं, तो इससे अपने दांतों की जरूर सफाई (Benefits of activated charcoal) करें।

पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों को करे दूर

चारकोल के इस्तेमाल से पिगमेंटेशन की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें दाग-धब्बों को खत्म करने की क्षमता होती है।

पानी को करता है साफ

दूषित पानी पीने से कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए हमेशा पानी को साफ करके पिएं। एक्टिवेटेड चारकोल की मदद से आप पानी को अच्छी तरह से साफ कर सकते हैं। इसकी मदद से पानी में मौजूद हानिकारक कार्बनिक यौगिकों और अन्य रसायनों को सोखने की अच्छी क्षमता होती है। इसलिए पानी का इस्तेमाल करने से पहले एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

किडनी को करता है सुरक्षित

किडनी की हर समस्या को दूर करने में भी एक्टिवेटेड चारकोल हमारी मदद कर सकता है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट क्रोनिक रीनल फेलर यानी किडनी फेल होने की गंभीर समस्या से बचा जा सकता है। इसके अतिरिक्त एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल किडनी को स्वस्थ रखने में किया जाता है।

हृदय का सुरक्षा कवच

खाने में एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल करने से दिल स्वस्थ रहता है। यह लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन-कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। इससे शरीर को नुकसान पहुंचाने वाला कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।

क्या है ल्यूकेमिया और इसके शुरुआती लक्षण और संकेत?

स्ट्रेस से बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल, डायबिटीज़ को इन 5 तरीकों से रखें कंट्रोल्ड