देसी उपाय नहीं ये सप्लीमेंट मिनटों में ब्लड शुगर लेवल को कर देते हैं 'नार्मल', जानें सेवन का तरीका

अगर आप किसी कारण से डाइट में बदलाव या फिर एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं तो कई सप्लीमेंट ऐसे हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : June 29, 2021 8:31 AM IST

ब्लड शुगर ज्यादा होने का मतलब है हाइपरग्लेसीमिया, जिसमें डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति का ग्लूकोज लेवल बहुत ज्यादा हाई रहता है। ये स्थिति तब पैदा होती है, जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन करने में विफल रहता है। हालांकि डाइट में बदलाव या फिर एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप किसी कारण से डाइट में बदलाव या फिर एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं तो कई सप्लीमेंट ऐसे हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये सप्लीमेंट।

​एलोवेरा

ब्लड शुगर को कम करने में एलोवेरा की एक अलग भूमिका है। एक शोध के मुताबिक, ऐलोवेरा के नियमित सेवन से प्री डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज जैसी स्थितियों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कंट्रोल किया जा सकता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल में भी कमी आती है।

कैसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल

डायबिटीज के शिकार लोगों को एलोवेरा जूस पीना चाहिए क्योंकि ये शुगर लेवल में कमी लाता है।

​दालचीनी

दालचीनी का पाउडर या अर्क दोनों ही ब्लड शुगर को कम करने में मददगार हैं। 2020 के एक अध्ययन के मुताबिक, दालचीनी को नियमित रूप से अपने रूटीन में शामिल करने से प्रीडायबिटीज की स्थिति से गुजर रहे लोगों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है।

कैसे करें दालचीनी का उपयोग

आपको अपने हर भोजन से पहले, दिन में दो बार दालचीनी का 250 mg अर्क लेना चाहिए। अगर आप दिन में लगभग आधा चम्मच दालचीनी का भी सेवन करते हैं तो आपको काफी फायदा हो सकता है।

​विटामिन डी

हड्डियों को लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है क्योंकि इस विटामिन की कमी के कारण टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। एक अध्ययन के मुताबिक, विटामिन-डी में इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनानी की शक्ति होती है साथ ही ये ग्लूकोज लेवल को भी कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

कैसे करें विटामिन-डी का उपयोग

एक्सपर्ट की मानें तो विटामिन-डी जैसे पोषक तत्व की कमी को दूर करने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करें।

​गुड़मार

गुड़मार के सेवन से व्यक्ति में शुगर की क्रेविंग कम होती है। 2017 में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, 200-400 mg गुड़मार के सेवन से आंतों में शुगर के अवशोषण को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

कैसे करें गुड़मार का उपयोग

आप गुड़मार का उपयोग चाय या फिर पानी में इसका पाउडर मिलाकर भी कर सकते हैं। आप इसके पौधे की पत्तियां भी चबा सकते हैं।

​बर्बेरीन

एक शोध के मुताबिक, टाइप 2 डायबिटीज अैर हाइपरलिपिडिमिया सो पीड़ित लोगों को बर्बेरिन का सेवन करना चाहिए क्योंकि ये ब्लड शुगर और ब्लड लिपिड को प्रभावी ढंग से कंट्रोल कर सकता है।

कैसे करें बर्बेरीन का उपयोग

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को रोजाना तीन महीने तक 500 मिग्रा बर्बेरीन का सेवन करना चाहिए, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने का प्रभावी तरीका है। इसके ज्यादा सेवन से दस्त, ऐंठन और कब्ज भी हो सकती है। इस बात का ध्यान रखें कि डायबिटीज की दवा को इन सप्लीमेंट्स के साथ रिप्लेस न करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source