Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Best Vitamin D Sources: विटामिन डी वसा में घुलनशील एक विटामिन है जो मानव शरीर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन डी मुख्य रूप से 2 तरह के होते हैं। विटामिन D2 और विटामिन D3। विटामिन डी को आमतौर पर 'सनशाइन विटामिन' कहा जाता है। क्योंकि जब त्वचा सूर्य के संपर्क में आती है तो शरीर इसे संश्लेषित कर लेता है। इसके अतिरिक्त कुछ खाद्य पदार्थ और सप्लीमेंट के माध्यम से भी विटामिन डी की पूर्ति की जा सकती है।
शरीर में विटामिन D का मुख्य कार्य हमारे भोजन से कैल्शियम और फास्फोरस को अवशोषित करना है, जो हड्डियों और दांतों को बनाए रखने के लिए जरूरी है, यह खून में कैल्शियम और फास्फोरस के स्तर को नियंत्रित करता है। यह 'बोन मिनिरलाइजेशन' को बढ़ावा देता है और पूरे कंकाल तंत्र को स्वस्थ रखता है। केलावा विटामिन बी शरीर में इम्यूनिटी को बनाए रखने में मदद करता है। कोशिकाओं के विकास, इंसुलिन का स्त्राव और ब्लड शुगर को रेगुलेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कुछ स्टडी में हृदय स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और कैंसर जैसी समस्याओं के रोकथाम और अन्य स्थितियों में विटामिन डी की भूमिका हो सकती है।
विटामिन डी की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। खासकर हड्डियों से जुड़ी समस्याएं। बच्चों में विटामिन डी की कमी से क्रिकेट जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। वयस्कों में विटामिन डी की कमी से ओस्टियोमलेसिया हो सकता है। विटामिन डी की कमी से अधिकांश लोग मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से ग्रसित होते देखे गए हैं। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए नेचुरल सोर्स के अलावा कुछ खाद्य पदार्थों सप्लीमेंट भी बाजार में उपलब्ध हैं।
हालांकि सवाल यह उठता है कि विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए कौन सा सोर्स ज्यादा सही है, नेचुरल सोर्स यानी सूर्य की रोशनी अथवा खाद्य पदार्थ या मार्केट में मिलने वाले विटामिन डी के सप्लीमेंट?
इस मामले में विशेषज्ञों की राय थोड़ी अलग है। विशेषज्ञों का मानना है कि विटामिन डी के नेचुरल सोर्स और विटामिन डी सप्लीमेंट दोनों ही विटामिन डी के स्तर को बढ़ाने में प्रभावी हो सकते हैं यह लोगों की व्यक्तिगत परिस्थितियों और जरूरतों पर निर्भर करता है।
शरीर में विटामिन डी के स्तर को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप को प्रतिदिन सुबह 30 से 40 मिनट धूप सेंकने चाहिए। और कुछ खाद्य पदार्थ जैसे मशरूम और समुद्री मछली, अंडे का पीला भाग और कुछ डेयरी उत्पादों का सेवन करें। इन सब से शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होगी और अगर थोड़ी बहुत कम है तो थोड़े ही दिन में विटामिन डी की कमी दूर हो जाएगी। लेकिन यदि कोई व्यक्ति विटामिन डी की कमी से होने वाली समस्याओं से जूझ रहा है तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट विटामिन डी सप्लीमेंट की सलाह देते हैं।