
Also Read
Sunita Williams Health Risks :भारतीय मूल की अमेरिकन एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी को लेकर पूरी दुनिया में जोश, खुशी और उत्सुकता का माहौल है। बता दें कि सुनीता विलियम्स और उनके साथी एस्ट्रोनॉट्स पूरे 9 महीने के बाद धरती पर वापस आ रहे हैं। यह पूरी टीम बीते 9 महीने और 13 दिनों से अंतरिक्ष में ही फंसी हुई थी और अब सुनीता और उनकी टीम क्रू-9 के अन्य एस्ट्रोनॉट्स भी बुधवार, 19 मार्च की सुबह धरती पर कदम रखेंगे। इतने लम्बे समय तक धरती के वायुमंडल से दूर रहने वाली सुनीता और उनके साथियों के स्वागत के लिए जहां सभी बेकरार हैं। वहीं, धरती पर लौटते ही कुछ बीमारियों का खतरा भी इन लोगों के लिए बढ़ सकता है। जी हां, स्पेस में इतने लम्बे समय तक रहने के बाद सुनीता और उनके जैसे अंतरिक्ष यात्रियों के लिए कुछ गम्भीर बीमारियों और हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क कई गुना बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये बीमारियां और क्यों स्पेस में रहने के वाले लोगों के लिए बढ़ जाता है इनका रिस्क।
धरती पर लौटने के बाद हो सकता है कि सुनीता विलियम्स और उनके साथी एस्ट्रोनॉट्स को ठीक तरह से देख पाने में दिक्कतें हो सकती हैं। दरअसल, स्पेस में रहने से एस्ट्रोनॉट्स में स्पेसफ्लाइट एसोसिएटेड न्यूरो-ऑकुलर सिंड्रोम (SANS) नामक सिंड्रोम का खतरा बढ़ जाता है जिसमें ब्रेन में लिक्विड का स्तर बढ़ जाता है जिससे विजन लॉस और आईबॉल के आकार में बदलाव होने जैसी समस्याए हो सकती हैं। इससे साफ-साफ तरीके से देख पाने में भी दिक्कत आ सकती है।
स्पेस में जहां माइक्रोग्रैविटी का नियम काम करता है वहीं जमीन पर आपकी मांसपेशियां ग्रैविटी के खिलाफ काम करती हैं। ऐसे में शरीर को बदले हुए वातावरण के साथ तालमेल बिठा पाने में दिक्कत आ सकती है। जैसे, स्पेस में रहने के बाद मसल्स कमजोर होने लगते हैं और हड्डियों का वजन या बोन डेंसिटी भी हर महीने कम होती रहती है। इन सबके चलते पीठ, गर्दन और पैरों के मसल्स बुरी तरह प्रभावित होते हैं। इसीलिए स्पेस में रहने के बाद सुनीता विलियम्स के लिए धरती पर लौटने के बाद साधारण तरीके से चलने-फिरने और दौड़ने-भागने में परेशानी हो सकती है।
धरती पर लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों के हार्ट को काम करने में भी दिक्कतें आ सकती हैं। इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का रिस्क इतना अधिकत होता है कि हार्ट बुरी तरह से कमजोर भी हो सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।