
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : December 30, 2019 1:18 PM IST
सनबर्न से राहत के लिए सिम्पल टिप्स।
सनबर्न की समस्या (Sunburn Problem) गर्मियों में जहां बहुत अधिक (Sunburn Remedies) होती है। वही, सर्दियों के मौसम में भी इसके मामले देखे जाते हैं। इसमें, स्किन की रंगत लाल हो जाती है। रैशेज़ के अलावा, स्किन पर छूने से दर्द जैसी परेशानियां (Sunburn Remedies) भी महसूस होती हैं। तो, कई गम्भीर मामलों में सनबर्न होने पर बुखार, उल्टी, कंपकपाहट और कमज़ोरी भी महसूस हो सकती है। सनबर्न अगर गम्भीर ना हो तो , घरेलू स्तर पर इससे राहत पायी जा सकती है। इसके, लिए कुछ सिम्पल सी बातों पर ध्यान देकर (Sunburn Remedies) राहत पायी जा सकती है।
दरअसल, सनबर्न धूप के सम्पर्क में आयी त्वचा को होने वाले नुकसान का एक प्रकार है। जब, सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों के सम्पर्क में त्वचा बहुत देर तक रहती है तो, इससे सनबर्न की स्थिति बन जाती है। विभिन्न रिसर्च में समनबर्न को स्किन कैंसर का एक कारण बताया गया है।
खुद को हाइड्रेट रखकर आप सनबर्न की परेशानियों को गम्भीर होने से रोक सकते हैं। इसीलिए, ढेर सारा पानी पीएं।
इसमें, त्वचा पर छोटी-छोटी फुंसियां, रैशेज़ और पपड़ीदार त्वचा भी दिखायी पड़ती है। इन्हें, हाथ ना लगाएं। इन्हें, छूने या खींचने से बचें। इसी तरह फुंसियों को फोड़ने या नोचने से बचे। क्य़ोंकि, ऐसा करने से समस्या गंम्भीर बन सकती है।
मॉश्चराइज़र लगाने से त्वचा की जलन और सूजन थोड़ी कम होगी। इससे, त्वचा को ठंडक मिलेगी। इसीलिए, माइल्ड और अच्छी क्वालिटी का मॉश्चराइज़र लगाएं।
इनके, सेवन से सनबर्न में काफी तेज़ आराम मिलता है। जब, सनबर्न वाली जगह पर दर्द हो तो, पेन किलर का सेवन किया जा सकता है। इसीलिए, पेन किलर (Sunburn Remedies) और टॉपिकल ऑइंटमेंट का भी इस्तेमाल करना समझदारी होगी।
यह भी पढ़ें- Nutmeg benefits for health: लो सेक्स ड्राइव और अनिद्रा से हैं परेशान, तो करें जायफल का सेवन।