
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : April 4, 2019 12:53 PM IST
गर्मी के दिनों में पसीने से पाना है निजात, तो इन उपायों को आजमा कर देखें। ©Shutterstock.
गर्मी के दिनों में कुछ लोगों को बहुत ज्यादा पसीना आता है, इस वजह से वो काफी परेशान रहते हैं। हालांकि, पसीना आना शरीर के लिए अच्छा होता है, क्योंकि पसीने के जरिए शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है। इससे शरीर का तापमान भी सामान्य बना रहता है। कई बार कुछ लोगों को बहुत ज्यादा पसीना आता है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। किसी-किसी का पसीना बहुत ज्यादा बदबू करता है, इससे आसपास के लोगों के बीच आपको खुद शर्मिंदगी महसूस होती है। इन सभी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो कुछ उपायों को जरूर आजमाकर देखें।
योनि में जब आए अधिक पसीना, तो इन उपायों से पाएं इस समस्या से निजात
खूब पिएं पानी : यदि आप गर्मी के दिनों में कम पानी पिएंगे तो पसीना बदबू करेगा। ऐसे में दो-तीन लीटर पानी पिएं और जितना हो सके लिक्विड पदार्थ लें। इससे आप डिहाइड्रेशन से भी बचे रहेंगे।
बर्फ लगाएं : शरीर के जिस भाग पर सबसे ज्यादा बदबू आती है, वहां बर्फ रगड़ें। इससे इन भागों से गर्मी बाहर निकलती है और पसीना भी कम आएगा।
आलू लगाएं : आलू का पेस्ट बना लें। इसे नहाने से पहले शरीर के उन हिस्सों पर लगाए जहां पसीना अधिक आता है। इससे पसीना कम आएगा और बदबू भी नहीं आएगी।
खीरे का रस है काम का : आजकल खीरा तो मिल ही रहा है। आप खाते भी होंगे, तो इसका पेस्ट बनाकर शरीर पर लगाएं भी। यदि आप मेकअप करती हैं, तो पसीने से आपका सारा मेकअप उतर जाता होगा। बेहतर होगा कि आप खीरे का रस चेहरे पर लगाएं। इससे पसीना कम आएगा और आपका मेकअप भी देर तक टिका रहेगा।
आपको भी आता है रात में अधिक पसीना, हो सकती हैं ये वजहें
नमक कम खाएं : अधिक नमक खाना पसंद है, तो इस आदत को फिलहाल गर्मी के दिनों में कम कर दें। ज्यादा नमक खाने से पसीना भी ज्यादा आता है।
हाइजीन का रखें ख्याल : पसीने में कई बैक्टीरिया होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिस भाग में अधिक पसीना आए, उस जगह को हमेशा साफ रखें। शरीर पसीने की वजह से लगातार गीला रहता है, जिसके कारण उनमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और शरीर से बदबू आने लगती है।
फिटकरी है उपयोगी : जिन्हें पैरों के तलवों में अधिक पसीना आता है, वो पानी में फिटकरी पाउडर मिलाएं। उसमें अपने तलवों को डालकर थोड़ी देर के लिए बैठें। इससे पसीना कम आएगा।
हर्बल टी : गर्मी के दिनों में दूध वाली चाय की बजाय हर्बल टी का सेवन करें। इससे अत्यधिक पसीना आने की परेशानी से निजात मिलेगा। मैग्नीशियम और विटामिन बी से भरपूर हर्बल टी प्रतिदिन लेने से पसीने की ग्रंथियों की गतिविधियां कम हो जाती हैं।