Kidney health: लगातार किडनी खराब कर रहे गर्मियों में किए जाने वाले ये 5 काम, ज्यादातर लोग कर रहे ये गलतियां

Kidney kidney kharab hone ke karan | किडनी को हेल्दी रखना हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन गर्मियों में हम कई ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनके कारण किडनी के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 30, 2025 1:39 PM IST

Summer mistakes that affect kidney in hindi: गर्मियों का मौसम शरीर से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है, खासकर जब हम कुछ आदतों को नजरअंदाज करते हैं। इनमें से कुछ आदतें ऐसी भी हैं जो धीरे-धीरे हमारी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। वहीं किडनी शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो रक्त को फिल्टर कर विषैले पदार्थ और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालती है। अगर किडनी ठीक से काम न करे, तो शरीर में विषाक्त तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना, संतुलित आहार लेना, नमक और शुगर की मात्रा नियंत्रित रखना और नियमित व्यायाम जरूरी है। लेकिन गर्मियों में हमारी कुछ आदतें किडनी पर अनचाहा दबाव डालती हैं और उसकी कार्यक्षमता को प्रभावित करती है। तो आइए जानें गर्मियों में की जाने वाली हमारे द्वारा पांच आम गलतियों के बार में जो किडनी खराब करने का कारण बन सकती हैं।

1. पर्याप्त पानी न पीना

गर्मियों में शरीर से पसीने के रूप में बहुत सारा पानी निकलता है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते, तो शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और किडनी पर दबाव बढ़ता है, उसे अतिरिक्त कार्य करना पड़ता है, जो किडनी स्टोन और किडनी फेलियर के खतरे को बढ़ा देती है। शरीर में पानी की कमी का सीधा असर किडनी पर भी पड़ता है।

2. परिष्कृत पेय पदार्थ

कोल्ड ड्रिंक्स और कृत्रिम मीठे पेयों में अत्यधिक शुगर और रसायन होते हैं, जो शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा सकते हैं। इससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है, जिससे लंबे समय में किडनी की बीमारी या डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है।

3. बिना सलाह पेनकिलर लेना

हर मौसम खासकर गर्मियों में सिरदर्द, बदन दर्द जैसी शिकायतें आम हैं, लेकिन बिना सोचे-समझे और डॉक्टर की सलाह के बार-बार पेनकिलर लेना किडनी को धीरे-धीरे खराब कर सकता है, क्योंकि कई पेन किलर किडनी की फिल्ट्रेशन क्षमता को कमजोर कर देते हैं और आपको परेशानी में डाल देते हैं।

4. ज्यादा प्रोटीन डाइट लेना

गर्मी में अधिक प्रोटीन युक्त आहार, जैसे रेड मीट या प्रोटीन सप्लीमेंट्स, किडनी पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। यह किडनी को विषैले तत्वों को फिल्टर करने में ज्यादा मेहनत करने पर मजबूर करता है, जिससे किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है और लंबी अवधि में समस्याएं हो सकती हैं।

5. लंबे समय तक पेशाब रोकना

कई आप बाहर या काम के दौरान पेशाब यानी यूरिन रोकते हैं, जो किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे लंबे समय तक करने से मूत्राशय में संक्रमण, किडनी स्टोन और अन्य पाचन समस्याएं हो सकती हैं। यूरिन को समय पर निकालना किडनी की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source