World Health Day 2024: गर्मियों में बच्चे आसानी से पड़ सकते हैं बीमार, एक्सपर्ट से जानें बच्चों को हेल्दी रखने के उपाय

धूप और गर्मी के इस मौसम में बच्चों के बीमार होने का रिस्क भी बढ़ जाता है। बच्चों की तबियत खराब होने के कारण माता-पिता भी हमेशा चिंता में रहते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 7, 2024 4:15 PM IST

How to keep kids healthy in summers: गर्मियों का मौसम आने के साथ स्कूलों में छुट्टियां (summer vacation) भी शुरू हो जाती हैं। स्कूल-ट्यूशन्स की छुट्टी होने के कारण बच्चे दिनभर घर के बाहर खेलते रहते हैं। वहीं, जिन बच्चों को इन दिनों स्कूल या कॉलेज जाना पड़ता है उन्हें धूप और गर्मी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बच्चों को लू लगने (loo lagane ka khatra) का डर भी अधिक होता है। धूप और गर्मी के इस मौसम में बच्चों के बीमार होने का रिस्क (risk of falling sick) भी बढ़ जाता है। बच्चों की तबियत खराब होने के कारण माता-पिता भी हमेशा चिंता में रहते हैं।

गर्मियों में बच्चे क्यों पड़ जाते हैं जल्दी बीमार?

बच्चों की इम्यून पॉवर बड़ों की तुलना में कमजोर (kids weak immune power) होती है। वहीं, लम्बे समय तक धूप में खेलने से बच्चों के शरीर में पानी की कमी होने का खतरा भी होता है। डिहाइड्रेशन की वजह से बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। वहीं, बच्चों में डिहाइड्रेशन की समस्या पर ध्यान ना देने की वजह से हेल्थ को भारी नुकसान हो सकता है। इससे बच्चों को कमजोरी, डायरिया, उल्टी और स्किन से जुड़े इंफेक्शन्स हो सकते हैं। डिहाइड्रेशन होने के बाद बच्चों में इस तरह के गम्भीर लक्षण (severe symptoms of dehydration in kids) दिखायी दे सकते हैं-

  • थकान (Fatigue)
  • पेशाब का रंग बदल जाना
  • बार-बार चक्कर आना 
  • जल्दी-जल्दी प्यास लगना और गला सूखना

बच्चों को गर्मियों में स्वस्थ रखने के उपाय

डॉ. रवि शंकर पॉलीशेट्टी (Dr. Ravi Shankar Polisetty - Sai Ganga Panakeia, Ayurveda Practitioner) का कहना है कि आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय हैं जो लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियों और उसकी वजह से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम दिला सकते हैं। समय के साथ आयुर्वेद के कई नुस्खों की उपयोगिता साबित हुई जो स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। बदलते मौसम में और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के बीच खुद को हेल्दी रखने और बीमारियों से बाने के लिए हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट की मदद ले सकते हैं।

 गर्मियों में बच्चों की डाइट रखें ऐसी

  • बच्चों को ताजे फल और सब्जियां खिलाएं। तरबूज (Watermelon), संतरा (Orange) और खरबूज (Musk melon) जैसे फलों को डाइट में शामिल करें।
  • इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर ठीक रखने के लिए बच्चों को नारियल पानी (Coconut Water) पिलाएं।
  • जब भी बच्चे बाहर से खेलकर आएं उन्हें पानी में नींबू का रस, नमक और शक्कर का घोल पिलाएं।इससे डिहाइड्रेशन से बचाव होगा।
  • बच्चों को पतली खिचड़ी (khichadi), दाल का पानी (dal ka pani) और सत्तू (sattu) का घोल पिलाएं।
  • बच्चों को आम का पन्ना (Aam ka panna) और नींबू की शिकंजी(Nimbu ki shikanji) पिलाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source