समर केयर टिप्स जो बचाएंगे आपको इस भीषण गर्मी के प्रकोप से

लस्सी भी गर्मी से राहत दिलाती है। गर्मी के कुछ महीनों में हो सके, तो चाय-कॉफी का सेवन बिल्कुल छोड़ दें, क्योंकि ये शरीर को गर्मी पहुंचाते हैं और सेंट्रल नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित करते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 29, 2019 8:28 AM IST

गर्मी काफी बढ़ गई है। यह मौसम ऐसा है जो ना सिर्फ पसीना, तेज धूप से लोगों को परेशान करता है बल्कि कई रोग भी अपने साथ लेकर आता है। ऐसे में जरूरी है गर्मी के प्रकोप से खुद को बचाए रखने के लिए छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए।

इन बातों का जरूर रखें ख्याल

1 पसीने की दुर्गंध से बचने के लिए आप आप किसी अच्छी कंपनी का डियो या सुगंधित पाउडर लगाएं। त्वचा पर दानें, घमौरियां ना निकलें, इसके लिए मेडिकेटेड सोप और पाउडर की यूज करें।

2 जो लोग घर में रहते हैं वो दिन में एक या दो बार स्नान करें, पर आप ऑफिस जाते हैं, तो शाम को घर लौटने पर जरूर नहाएं। हो सके तो 10-15 मिनट तक ठंडे पानी में पैरों को डुबोकर रखें। इससे पैरों को आराम मिलेगा। आपको गर्मी से राहत मिलेगी।

3 जितना हो सके पानी पिएं। लिक्विड पदार्थ जैसे जूस, छाछ, नारियल पानी, सत्तू का शरबत ये सब भी खूब पिएं। ये लिक्विड पदार्थ आपको पोषण देने के साथ ही डिहाइड्रेशन और लू से बचाए रखते हैं। घर से बाहर निकलते समय पानी का बॉटल साथ में रख लें। जितना तरल पदार्थ लेंगे, आपके शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकल जाएंगे और त्वचा भी ग्लो करेगी।

सन टैन, दाग-धब्बे जैसी गर्मी में होने वाली कई समस्याओं से बचना है, तो खाएं ये सुपरफूड्स

4 सुबह जल्दी उठकर हरी घास पर टहलें। घर से बाहर टहलने जाएं, तो साथ में नींबू पानी या जूस रख लें। इससे इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। दूध पोषक होने के साथ ठंडी तासीर का भी है, इसलिए रोजाना एक गिलास दूध भी पीएं।

6 अधिक तेल और मसालेदार भोजन करने से बचें। जंक फूड से तो इन दिनों तौबा कर लें। हो सके तो 10 दिन के गैप में एक बार खाएं।

7 डायट में सलाद, जूस और फल शामिल करें। ढेर सारे फलों का सेवन करें। इससे त्वचा ग्लो करेंगी व गर्मी से भी राहत मिलेगी।

8 गर्मियों में अक्सर शरीर में पित्त की समस्या हो जाती है। इससे बचना है, तो सुबह ठंडा दूध पिएं।

9 छाछ दिन में भोजन करते समय नियमित रूप से पिएं। यह शरीर को ठंडक देता है।

समर स्किन केयर : बर्फ का एक टुकड़ा दूर करेगा स्किन टैनिंग की समस्या

10 लस्सी भी गर्मी से राहत दिलाती है। मई से जून के महीने में चाय-कॉफी का सेवन बिल्कुल छोड़ दें, क्योंकि ये शरीर को गर्मी पहुंचाते हैं। सेंट्रल नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित करते हैं।

11 काम बहुत खास या महत्वपूर्ण ना हो तो दिन में 11 से लेकर 3 बजे तक धूप में न निकलें। इस समय सूरज की अल्ट्रा वॉयलेट किरणों का बहुत तेज और बुरा प्रभाव पड़ता है।

12 घर से बाहर जाएं या घर में रहें, अपनी त्वचा को सनस्क्रीन प्रोटेक्शन जरूर दें।

13 जिस तरह गर्मियों में शरीर डिहाइड्रेट होता है, उसी तरह स्किन भी डिहाइड्रेट होती है। ऐसे में स्किन का मॉइश्‍चर लेवल बनाए रखें। इसके लिए त्वचा को मॉइश्‍चराइज करें, ताकि स्किन को नरिशमेंट मिले।

गंभीर स्थिति है हीट स्ट्रोक, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source