एजिंग समेत इन परेशानियों के लिए भी जिम्मेदार है चीनी

चीनी या मीठा खाने से कई बार हमारी स्किन पर मुंहांसे और एजिंग की समस्या रहने लगती है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : September 14, 2018 7:04 PM IST

ज्‍यादा चीनी का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। यदि आपको मधुमेह या मधुमेह से संबंधित स्थिति है तो इसे उच्च रक्त वसा का स्‍तर कह सकते हैं। ज्‍यादा चीनी से आपकी रक्त शर्करा और ट्राइग्लिसराइड्स जो कि रक्त में वसा का एक प्रकार है, बढ़ जाएंगे। इससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ज्‍यादा चीनी का सेवन करने से कई अन्‍य दुष्‍प्रभाव इस प्रकार हैं-

कम उम्र में बुढ़ापे की दस्‍तक

चीनी जब हमारे खून में घुलती है, तो वह कुछ ऐसा प्रोटीन्स जैसे कोलेजन और इलास्टिन के साथ मिलती है, जो हमारी जवां त्वचा को एजिंग की तरफ ले जाती है। चीनी प्रोटीन, कोलेजन और इलास्टिन को भी खराब करती है, जिससे स्किन में ड्राइनेस और त्वचा पर झुर्रियां नजर आती हैं।

यह भी पढ़ें-इन 4 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए हल्दी वाले दूध का सेवन

इंफ्लेमेशन

चीनी या मीठा खाने से कई बार हमारी स्किन पर मुहांसे और एजिंग की समस्या रहने लगती है। चीनी शरीर में इंफ्लेमेशन को भी बढ़ावा देती है। इसके अलावा ये अर्थराटिस, यानी गठिया जैसी बीमारी को भी पैदा करने का खतरा बनाती है। जब भी हमें जुखाम होता है या गला खराब होता है, तो हम मीठी चाय पीते हैं। चीनी उस समय भी इंफ्लेमेशन को बढ़ावा देते हुए गले में बैक्टीरिया पैदा करती है, जो कि हमारे शरीर के लिए खराब हो सकता है।

बेचैनी और अवसाद की समस्‍या

अधिक मात्रा में मीठी चीजे खाने-पीने से अवसाद और बेचैनी जैसी समस्या हो सकती है। यह खतरा खासतौर पर पुरुषों को होता है। शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन के नतीजों को देखते हुए यह चेतावनी दी है। शोधकर्ताओं ने पाया कि चीनी के अधिक सेवन से पुरुषों में मानसिक विकार पैदा होने का खतरा बढ़ सकता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन की शोधकर्ता अनिका के मुताबिक, चीनी की अधिकता वाले आहार और पेय पदार्थ स्वास्थ्य पर कई प्रकार के नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इसका बुरा असर ब्रेन पर पड़ता है, जिससे मानसिक विकार पैदा हो सकते हैं। विशेष रूप से यह पुरुषों के लिए खतरे का संकेत है।

यह भी पढ़ें-उम्र के प्रभाव को कम करने के साथ, इन 4 वजहों से लाभकारी है भेड़ का दूध

विटामिन बी6 की कमी

ज्य़ादा चीनी खाने से शरीर में विटमिन बी खासतौर पर विटमिन बी6 की कमी हो जाती है। विटमिन बी 6 सेरोटोनिन केमिकल प्रोड्यूस करता है, जो हमारे मूड को खुशनुमा रखता है। अगर उसकी मात्रा शरीर में कम हो जाए तो इससे घबराहट और डिप्रेशन की समस्या हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source