... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : July 22, 2018 3:00 PM IST
Opt for lemon juice to tackle eye floaters. © Shutterstock
पढ़ने-लिखने और कंप्यूटर पर देर तक काम करने वाले लोगों में हाइमायोपिक की समस्या देखने में आ रही है। जिसे सामान्य भाषा में आई फ्लोटर्स कहा जाता है। फ्लोटर्स के लिए किसी इलाज की जरूरत नहीं होती पर इससे पीडि़त व्यक्ति इनके अचानक आंखों में आ जाने से परेशान हो जाता है। इसके लिए एंटी इन्फ्लेमेटरी आइड्रॉप का प्रयोग किया जा सकता है। पर यदि अचानक फ्लोटर्स की संख्या बढ़ जाये, तो तुरंत रेटिना की जांच करवानी चाहिए। कई बार रेटिनल डिटैचमेंट से भी यह समस्या हो सकती है।
क्या हैं आई फ्लोटर्स
आई फ्लोटर्स आंखों के भीतर घूमते हुए छोटे धब्बे हैं, जो अचानक किसी भी समय आँखों के आगे आ जाते हैं। जिससे कुछ पलों के लिए दृश्यता बाधित होती है। अमूमन ये आंखों के सामने तब आते हैं जब आप कोई सफेद कागज पर लिखा कुछ पढ़ रहे होते हैं या नीला आसमान देख रहे होते हैं। हालांकि उस समय ये काफी इरिटेट करते हैं, पर इससे आंखों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। इससे पीडि़त लोग जल्दी ही इसे नजरंदाज करना या यूं कहें कि इसके साथ रहना सीख जाते हैं।
क्यों बनते हैं आई फ्लाेेेटर्स
जब हम पैदा होते हैं तब हमारी आंखों में विट्रीस जैल के रूप में स्थिर होते हैं। युवा होने तक यह आंखों में जैल के रूप में ही स्थिर रहते हैं। पर जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है यह जैल घुलकर द्रव रूप में फैलने लगता है। जैल के जो तत्व पूरी तरह से घुल नहीं पाते वे छोटे-छोटे फ्लोटर्स का रूप ले लेते हैं। कई बारे ये पतले रेशे जैसे होते हैं, तो कभी वृत्ताकार और कभी मकड़ी के जाले की शेप में। यही जब तैरकर रेटिना के एरिया में आ जाते हैं तो दृश्यता बाधित करते हैं।
मुश्किल भरा हो सकता है फ्लोटर्स का बढ़ना
कई बार आई फ्लोटर्स काफी मात्रा में बढ़ जाते हैं एवं इसके साथ रोशनी की झलक या पास की नज़र कम होने लगती है। यह चिंता का विषय है। ऐसी स्थिति में तुरंत आई स्पेशलिस्ट की मदद लेनी चाहिए। लापरवाही करने पर यह नजर के लिए खतरा भी बन सकते हैं।
आई फ्लोटर्स कम करने के उपाय
यह भी पढ़ें - आंखें हैं अनमोल, ऐसे रखें इनका ख्याल
करना होगा थोड़ा सा बदलाव
चित्रस्रोत: shutterstock.