hamburger icon
A
Read in English

अचानक से हो गया वजन कम तो चेकअप कराने में ना करें देर, इन 3 बीमारियों का है ये लक्षण

Achanak se wajan kam hone ke karan: अगर आप कोई डाइट फॉलो नहीं करते या आप एक्सरसाइज नहीं कर रहे और आपका वजन तेजी से कम हो रहा है तो यह कई गम्भीर प्रॉब्लम्स का लक्षण हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 16, 2024 12:58 PM IST

Sudden Weight Loss Causes: वेट लॉस एक बहुत ही अट्रैक्टिव शब्द है क्योंकि फिट रहने के लिए लोग थोड़ा-बहुत वेट लॉस करना ही चाहते हैं। वजन कम करने से कई तरह की बीमारियों का रिस्क (risk of diseases) कम होता है और पर्सनालिटी निखरती है सो अलग। इसीलिए, हर व्यक्ति की कोशिश रहती है कि वह खुद को मोटापे से बचा सके और आसानी से वेट लॉस कर सके। लेकिन, कुछ लोगों का वेट लॉस बिना किसी मेहनत के भी होता है और उनका वजन इतना तेजी से कम होता है कि वे बीमार और कमजोर दिखायी देने लगते हैं। अकारण वजन कम होने की इस स्थिति को सडन वेट लॉस कहा जाता है और यह एक गम्भीर स्थिति है।

अचानक वजन कम क्यों होता है? (Reasons of sudden weight loss)

डाइट या एक्सरसाइज या दवाओं की मदद के बिना अगर तेजी से वजन कम हो रहा (rapid weight loss) है तो यह कुछ बीमारियों की ओर इशारा करता है। यह शरीर में छुपी कुछ क्रोनिक बीमारियों और हेल्थ कंडीशन्स का एक लक्षण (symptoms of chronic health conditions) हो सकता है। आइए जानें किन बीमारियों में वजन होता है तेजी से कम-

कैंसर में होता है तेजी से वेट लॉस (Fast weight loss can be a symptoms of cancer)

कैंसर के मरीजों में बीमारी का एक महत्वपूर्ण लक्षण होता है वेट लॉस। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के मुताबिक, कैंसर की बीमारी हो जाने पर मरीजों का वजन तेजी से कम होने लगता है। विशेषकर, कोलन कैंसर, ल्यूकेमिया लिम्फोमा, ओवेरियन कैंसर और पैनक्रिया के कैंसर से पीड़िक लोगों का वेट अचानक से और तेजी से हो सकता है। कैंसर होने पर लोगों की इम्यून पॉवर कम होने लगती है और ऐसे में शरीर संक्रमण से खुद को सुरक्षित रख नहीं पाता। इसीलिए, तबियत लगातार खराब होने लगती है और मरीज का वजन भी तेजी से कम होने लगताहै।

लिवर सिरोसिस का लक्षण हो सकता है तेजी से वजन गिरना

लिवर में घाव होने या  सिरोसिस की स्थिति (Liver cirrhosis)  में भी शरीर का वजन तेजी से कम हो सकता है। यह एक ऐसी हेल्थ कंडीशन है जिसमें लिवर के लिए डाइजेस्टिव एंजाइम्स (digestive enzymes) का निर्माण मुश्किल हो जाता है। इसीलिए, पाचन तंत्र के लिए खाना पचा पाने में भी मुश्किल आ सकती है। इससे मरीज को भूख भी नहीं लगती और वह ठीक तरीके से खाना नहीं खा पाते। जिससे, शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है और मरीज बहुत अधिक कमजोर महसूस करने लगता है।

डायबिटीज का गम्भीर लक्षण

हाई ब्लड शुगर लेवल की स्थितिभी आपके वजन पर असर डाल सकती है। शरीर में जब इंसुलिन का लेवल असंतुलित होने (insufficient insulin level in body) लगता है तो इससे बॉडी सेल्स ग्लूकोज का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति में शरीर को एनर्जी भी नहीं मिल पाती और मरीज का वजन बहुत तेजी से कम होने लगता है। डायबिटीज के मरीजों में अगर तेजी से वेट लॉस (sudden weight loss in diabetes) होता दिखायी दे तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।