Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Sudden Weight Loss: वर्तमान समय में ज्यादातर लोग मोटापे और बढ़ते वजन से परेशान हैं। अपने वेट को कंट्रोल में रखने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। कोई डाइट प्लान फॉलो करता है, तो कोई घंटों जिम में एक्सरसाइज करता है। लेकिन कई बार बिना कुछ किए ही शरीर का वजन कम होने लगता है। ऐसे में, अक्सर लोग खुश होते हैं कि बिना मेहनत किए ही उनका वेट लॉस हो रहा है। लेकिन अगर अचानक से वजन कम होने लगे, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। जी हां, अचानक से वजन घटना कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको कुछ टेस्ट करवा लेने चाहिए, क्योंकि कई बीमारियों का शुरुआती लक्षण अचानक वजन कम होना हो सकता है। इसलिए आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। तो आइए, इस लेख में जानते हैं कि अचानक वजन कम होने के क्या कारण हो सकते हैं (Causes Of Sudden Weight Loss)?
अचानक वजन घटने के पीछे हाइपरथायरायडिज्म जिम्मेदार हो सकता है। इस बीमारी में थायराइड ग्रंथि के अधिक एक्टिव होने की वजह से वेट तेजी से कम हो सकता है। थायराइड ग्लैंड से थायरॉक्सिन हार्मोन निकलता है, जो मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने मदद करता है। जब थायराइड ग्लैंड ज्यादा मात्रा में हार्मोन बनाने लगता है, तो इसकी वजह से वेट लॉस होने लगता है।
डायबिटीज भी अचानक वजन कम होने का एक बड़ा कारण हो सकता है। खासतौर पर, टाइप 2 डायबिटीज होने पर वजन तेजी से कम हो सकता है। वेट लॉस के अलावा, कमजोरी, हाथ-पैरों में झुनझुनी या बार-बार पेशाब आना डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको ये लक्षण नजर आएं, तो तुरंत टेस्ट करवाएं।
डिप्रेशन की वजह से भी अचानक वजन कम हो सकता है। दरअसल, डिप्रेशन में भूख-प्यास पर असर पड़ता है। इस स्थिति में मरीज को भूख-प्यास नहीं लगती है, जिसकी वजह से वजन तेजी से कम होने लगता है।
कई बार दिल की बीमारी के कारण भी वजन कम होने लगता है। अचानक से वजन घटना हृदय संबंधी किसी रोग का शुरुआती लक्षण हो सकता है। अगर बिना किसी वजह आपका वजन कम हो रहा है, तो इसे नजरंदाज न करें। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह पर हार्ट की जांच अवश्य करवाएं।
अचानक वजन कम होने का एक कारण कैंसर भी हो सकता है। लिवर कैंसर, पैंक्रियाज कैंसर, पेट का कैंसर या ओवेरियन कैंसर में तेजी से वेट घटने लगता है। इससे शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और इंसान कमजोर महसूस करने लगता है। अगर बिना मेहनत किए अचानक से वजन कम हो रहा है, तो डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।