अचानक बीपी क्यों बढ़ जाता है? ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार

BP Kyu Badhta Hai: हाई बीपी की समस्या किसी को भी हो सकती है। लेकिन, कई बार ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाता है। इसके क्या कारण हो सकते हैं?

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : April 9, 2025 3:43 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Raman Kumar

Sudden High BP Causes in Hindi: हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या है। आजकल ज्यादातर लोग हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं। आपको बता दें कि जब हृदय रक्त को धमनियों में पंप करता है, तो इससे धमनियों की दीवारों पर दबाव पड़ता है। इसे ही ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कहा जाता है। जब हृदय रक्त को तेजी से धमनियों में पंप करता है, तो इस स्थिति में रक्तचाप बढ़ सकता है। सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg होता है। अगर बीपी इससे ज्यादा (130/90 mm Hg) हो जाता है, तो इसी स्थिति को हाई बीपी कहते हैं। कई बार हाई बीपी का कोई लक्षण नजर नहीं आता है, इसलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। इसलिए अक्सर लोग समझ नहीं पाते हैं कि अचानक बीपी क्यों बढ़ जाता है (Achanak BP Kyu Bad Jata Hai)? आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं-

अचानक बीपी क्यों बढ़ जाता है?- BP Kyu Badhata hai

1. स्ट्रेस

अगर आप तनाव या चिंता से घिरे रहते हैं, तो इसकी वजह से अचानक से बीपी बढ़ सकता है। दरअसल, स्ट्रेस लेवल बढ़ने से शरीर में एड्रेलाइन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इससे रक्त वाहिकाओं में संकुचन होता है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।

2. ज्यादा नमक खाना

अगर आप ज्यादा नमक का सेवन करेंगे, तो इससे भी अचानक से बीपी बढ़ सकता है। ज्यादा नमक, हाई बीपी का एक मुख्य कारणहोता है। नमक में सोडियम होता है, इससे शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ जाती है और धमनियों पर दबाव पड़ता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

3. धूम्रपान और शराब का सेवन

अगर आप धूम्रपान और शराब का ज्यादा मात्रा में सेवन करेंगे, तो इससे भी अचानक से बीपी बढ़ सकता है। दरअसल, धूम्रपान और शराब का सेवन करने से रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।

4. डायबिटीज रोगी

अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो आपका अचानक से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। डायबिटीज से रक्त वाहिकाओं को नुकसानहोने लगता है। इससे बीपी बढ़ सकता है। हाई बीपी और हाई ब्लड प्रेशर कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

5. प्रेग्नेंसी

प्रेग्नेंसी के दौरान भी अचानक से बीपी बढ़ सकता है। अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो आपका बीपी बढ़ सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस दौरान शरीर में पानी की मात्रा में बदलाव हो जाता है। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source