भारत की पहली एंटी एजिंग कॉन्फ्रेंस का सफलतापूर्वक समापन

इस कॉन्फ्रेंस में सभी विशेषज्ञों ने इंटरमिटेंट फास्टिंग, रीजेनरेटिव मेडिसिन, ऑटोइम्यूनिटी, बायोकेमिकल डिटॉक्स, कम फर्टिलिटी वाले पुरुष और गट मेटाबॉलिज्म आदि विषयों पर चर्चा की।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 18, 2020 3:37 PM IST

नई दिल्ली में एंटी एजिंग (anti ageing) पर आधारित भारत की पहली कॉन्फ्रेंस का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया। स्मार्ट ग्रुप और ए4एम ने साथ मिलकर इस 2 दिन की कॉन्फ्रेंस को आयोजित किया, जिसमें भारत और दुनियाभर से प्रिवेंटिव, इंटीग्रेटिव और ट्रेडिशनल मेडिसिन के क्षेत्र से स्पीकरों, डॉक्टरों और विशेषज्ञों समेत कई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

इस अनोखे कार्यक्रम में 300 से भी ज्यादा डॉक्टरों ने भाग लिया, जहां भविष्य की आधुनिक व नवीन हेल्थकेयर सुविधाओं पर चर्चा की गई। कॉन्फ्रेंस में मौजूद विश्व स्तर पर जाने-माने स्कॉलर रह चुके सभी स्पीकर इंटीग्रेटिव मेडिसिन का दुनियाभर में प्रचार करते आ रहे हैं और 4 ट्रिलियन डॉलर की हेल्थ इंडस्ट्री के प्रमुख लीडर की भूमिका निभाते आ रहे हैं।

कॉन्फ्रेंस की थीम को ध्यान में रखते हुए, स्मार्ट ग्रुप के संस्थापक व चेयरमैन, डॉ. बीके मोदी ने सभी दर्शकों को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया। स्टेम सेल्स (Stem cell) से संबंधित अपने खुद के अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “मुझे खुशी है कि भारत के डॉक्टर प्रिवेंटिव मेडिसिन में काफी दिल्चस्पी दिखा रहे हैं। सेल्युलर थेरेपी की मदद से, इस उम्र में होने के बाद भी मैं खुद में एक अलग प्रकार का उत्साह देखता हूं, जिसके कारण आज मैं अपने पैशन को पूरा कर पा रहा हूं। मैं चाहता हूं कि प्रिवेंटिव मेडिसिन के फायदों के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पता हो, जिससे वे 100 की उम्र में भी एक स्वस्थ और खुशहान जीवन का आनंद ले सकें।”

भारत की पहली एंटी एजिंग और प्रिवेंटिव हेल्थ केयर कॉन्फ्रेंस का आयोजन

सभी विशेषज्ञों ने इंटरमिटेंट फास्टिंग, रीजेनरेटिव मेडिसिन, ऑटोइम्युनिटी, बायोकेमिकल डिटॉक्स, कम फर्टिलिटी वाले पुरुष और गट मेटाबोलिज़्म आदि विषयों पर चर्चा की। ये सभी विषय ऐसे हैं, जो न सिर्फ शहरी भारत में पूरी तरह से फैल चुके हैं, बल्कि बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स के जाने-माने सिलेब्रिटीज इनका खुलकर एंडोर्समेंट कर रहे हैं। इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य आकर्षण इसमें लगाई गई प्रदर्शनी थी, जिसमें सप्लीमेंट प्रदाता, सेल्युलर रीजेनरेशन व जीन टेस्टिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनेबल्ड हेल्थकेयर संबंधी उपकरण आदि का प्रदर्शन किया गया।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source