
Also Read
High blood sugar in the morning: डायबिटीज एक ऐसी क्रोनिक बीमारी है, जिससे निपटने के लिए उसके प्रति सही जानकारी का होना बहुत ज्यादा जरूरी है। देखा गया है कि डायबिटीज कुछ मरीजों का ब्लड शुगर लेवल सुबह के समय ज्यादा बढ़ा हुआ होता है, जिसे फास्टिंग ब्लड शुगर कहा जाता है। इसे "डॉन फेनोमेनन" (Dawn Phenomenon) कहा जाता है। यह तब होता है जब सुबह उठने पर ब्लड शुगर का स्तर अचानक बढ़ जाता है, खासकर डायबिटीज के रोगियों में। इस आर्टिकल में हम समझेंगे कि ऐसा क्यों होता है और डायबिटीज के मरीजों को इससे कैसे निपटना चाहिए। अगर आप डायबिटीज से ग्रस्त हैं या फिर आपके परिवार में किसी को डायबिटीज है, तो इस बारे में आपको जानकारी होना जरूरी है। चलिए जानते हैं सुबह के समय खाली पेट ब्लड शुगर हाई क्यों होता है और इसे कंट्रोल करने के लिए क्या किया जाना चाहिए।
सुबह के समय खाली पेट ब्लड शुगर का बढ़ा हुआ होने का प्रमुख कारण हार्मोन में बदलाव हो सकता है। सुबह के समय आमतौर हार्मोन में काफी बदलाव रहते हैं और इसलिए जैसे-जैसे दिन शुरू होता है, शरीर में कोर्टिसोल (stress hormone) और ग्लूकागन, जो लिवर से ग्लूकोज को रिलीज करने में मदद करता है का स्तर बढ़ता है। ये हार्मोन शरीर को अधिक ऊर्जा देने के लिए ग्लूकोज का उत्पादन बढ़ा सकते हैं। यह प्रभाव विशेष रूप से डायबिटीज के रोगियों में अधिक देखा जाता है, क्योंकि उनका शरीर इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता।
डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन प्रतिरोध (Insulin resistance) होता है, यानी शरीर का सेल्स इंसुलिन का सही तरीके से जवाब नहीं देते। सुबह के समय, यह प्रतिरोध और अधिक बढ़ सकता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रण से बाहर हो जाता है। यह विशेष रूप से टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में अधिक होता है।
रात को खाने का समय और भोजन भी सुबह के ब्लड शुगर स्तर को प्रभावित कर सकता है। अगर रात का खाना भारी रहता है या ज्यादा कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, तो शरीर को पूरी रात उन कार्ब्स को प्रोसेस करने में समय लगता है और सुबह तक ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। इसके अलावा, खराब नींद या रात में बार-बार उठने से भी शरीर के हॉर्मोनल स्तर पर असर पड़ता है, जिससे सुबह ब्लड शुगर की स्थिति बिगड़ सकती है।
1. रात का खाना हल्का रखें: रात को देर से और भारी खाना खाने से बचें। ज्यादा कार्बोहाइड्रेट्स और चीनी से बचें।
2. समय पर नींद लें: अच्छी नींद और सही समय पर सोने से शरीर के हॉर्मोनल संतुलन को सुधारने में मदद मिलती है।
3. सुबह का व्यायाम: हल्का व्यायाम या टहलना सुबह के समय ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।
सुबह के समय ब्लड शुगर का बढ़ना डायबिटीज का सामान्य हिस्सा हो सकता है, लेकिन इसके बारे में सही जानकारी और उपायों से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। यदि आपको ब्लड शुगर में वृद्धि महसूस हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। साथ ही, सही खानपान, नियमित व्यायाम और सही नींद की आदतें अपनाने से डायबिटीज को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।