Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

घर में बना ये DIY Air Filter बाहर निकाल फेंकता है वायरस, वैज्ञानिकों का दावा इन बीमारियों का खतरा होता है कम

हाल ही में एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि बहुत आसान तरीके से बनाया जाने वाला एयर प्यूरीफायर आपको न सिर्फ वायरस से होने वाली बीमारियों से सुरक्षा देता है बल्कि आपको प्रदूषक तत्वों से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

घर में बना ये DIY Air Filter बाहर निकाल फेंकता है वायरस, वैज्ञानिकों का दावा इन बीमारियों का खतरा होता है कम
घर में बना ये DIY Air Filter बाहर निकाल फेंकता है वायरस, वैज्ञानिकों का दावा इन बीमारियों का खतरा होता है कम

Written by Jitendra Gupta |Published : December 27, 2022 5:20 PM IST

एयर फिल्टर के बारे में तो आपने खूब सुना होगा और इसके फायदे इतने खास होते हैं कि सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। कोविड और बाहर फैले प्रदूषण से आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं, जिससे बचने के लिए अक्सर घरों और ऑफिसों में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हाल ही में एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि बहुत आसान तरीके से बनाया जाने वाला एयर प्यूरीफायर आपको न सिर्फ वायरस से होने वाली बीमारियों से सुरक्षा देता है बल्कि आपको प्रदूषक तत्वों से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। आइए जानते हैं कौन सा एयर प्यूरीफायर आपकी सेहत को बचाने में मदद कर सकता है और कैसे आप इसे घर पर तैयार कर सकते हैं।

किन चीजों से बनता है बॉक्स

इस फिल्टर का नाम है कोर्सी-रोजेंथल बॉक्स, जो कि क्यूब के साइज का होता है और ऐसी चीजों से मिलकर बना होता है, जो आपको बड़ी आसानी से हार्डवेयर की दुकान पर मिल जाएंगे। इस क्यूब को बनाने के लिए आपको जरूर होगी चार MERV-13 फिल्टर्स, डक्ट टेप और एक 20 इंच का पंखे की। साथ ही आपको कार्डबोर्ड बॉक्स भी चाहिए होगा।

क्या कहते हैं शोधकर्ता

अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर और अध्ययन के मुख्य लेखक जोसेफ ब्राउन का कहना है कि अध्ययन के निष्कर्ष ये भी बताते हैं कि ये फिल्टर ज्यादा महंगा नहीं है और इसे बनाना बहुत ही आसान है, जिसकी मदद से आप न सिर्फ वायरस से होने वाली बीमारियों से दूर रहते हैं बल्कि प्रदूषक तत्व भी आपके आस-पास नहीं फटकते हैं।

ब्राउन का कहना है कि इस फिल्टर में लगे उपकरण हर किसी की पहुंच में हैं और ये तकनीक हवा गुणवत्ता और आपकी सेहत दोनों को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया एक कदम है।

कैसे तैयार किया गया फिल्टर

दरअसल ये फिल्टर एक प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में छात्रों और कैंपस कम्युनिटी मेंबर्स ने तैयार किया है। इस फिल्टर की हवा में मौजूद कैमिकल को निकालने की दक्षता को जांचने के लिए ब्राउन और उनकी टीम ने एक रूम में बॉक्स को शुरू करने से पहले और उसके काम करने के दौरान सेमी-वोलाटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड को छोड़ दिया था।

क्या निकला

जर्नल एंवायरमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित निष्कर्षों में ये सामने आया कि कोर्सी-रोजेंथल बॉक्स कमरे में हानिकारक तत्वों की मात्रा को कम करने में प्रभावी पाए गए हैं। इनमें से एक है PFAS, जो कि एक प्रकार का सिंथेटिक कैमिकल है और ये क्लीनर्स, टेक्सटाइल्स और वायर इंसुलेशन समेत कई प्रोडक्ट में पाया जाता है। इस प्यूरीफायर की मदद से इस सिंथेटिक कैमिकल की मात्रा 40 से 60 फीसदी कम पाई गई।

इसके अलावा बिल्डिंग को बनाने में यूज होने वाले मैटिरियल और घरेलू कामकाज में यूज होने वाले प्रोडक्ट में पाए जाने वाले पैथैलेट्स भी 30 से 60 फीसदी तक कम पाए गए हैं

इन कैमिकल से होने वाले नुकसान

PFAS और पैथैलेट्स कई स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े हुए हैं, जिसमें शामिल हैंः

1-अस्थमा

2-वैक्सीन के प्रभाव को कम करने

3-बच्चे का वजन कम करने

4-बच्चों के दिमागी विकास में कमी

5-मेटाबॉलिज्म का धीमा हो जाना

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

7-कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा

About the Author

... Read More