स्ट्रोक क्यों आता है? जानें इसके पीछे के मुख्य कारण

Stroke Causes in Hindi: स्ट्रोक के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन स्ट्रोक क्यों आता है? आइए, जानते हैं इसके बारे में-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : November 3, 2025 11:15 AM IST

Stroke Causes in Hindi: भारत में स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह भारत में एक बेहद गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन गई है। यह एक ऐसी समस्या है, जिसमें मस्तिष्क के किसी हिस्से में रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है। ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की कमी की वजह से ब्रेन सेल्स नष्ट हो जाते हैं और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। स्ट्रोक का समय पर इलाज बहुत जरूरी है। अगर स्ट्रोक का समय पर इलाज न मिले, तो विकलांगता या मृत्यु तक हो सकती है। लेकिन, स्ट्रोक आता क्यों है? सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल, मुंबई के न्यूरोइंटरवेंशनल सर्जरी के निदेशक डॉ. विपुल गुप्ता से जानते हैं स्ट्रोक आने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं?

स्ट्रोक क्यों आता है?

आपको बता दें कि स्ट्रोक आने के कई कारण होते हैं। इसमें हाई बीपी और डायबिटीज जैसी समस्याएं सबसे आम हैं।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों में स्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहता है। दरअसल, जब लगातार ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ रहता है तो इससे मस्तिष्क की रक्त वाहिकाएं कमजोर हो जाती हैं। इस स्थिति में रक्त वाहिकाओं के फटने की संभावना बढ़ जाती है।

डायबिटीज

डायबिटीज रोगियों में भी स्ट्रोक का जोखिम अधिक बना रहता है। हाई ब्लड शुगर की वजह से रक्त वाहिकाओं में सूजन आ जाती है। इससे ब्लड फ्लो प्रभावित होता है और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल

जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनमें भी स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। खून में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से धमनियों में फैट जमा होने लगता है। इसकी वजह से ब्लॉकेज होती है और स्ट्रोक आता है।

इनके अलावा, खराब लाइफस्टाइल जैसे धूम्रपान और शराब का सेवन करना आदि भी स्ट्रोक का कारण बन सकता है। जो लोग अक्सर तनाव में रहते हैं, उनमें भी स्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहता है।

स्ट्रोक के लक्षण

  • हाथ और पैरों में अचानक से सुन्नपन आना
  • बोलने में मुश्किल होना
  • धुंधला दिखाई देना
  • तेज सिरदर्द होना

स्ट्रोक से बचाव कैसे करें?

  • स्ट्रोक से बचाव के लिए आपको ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है।
  • स्ट्रोक से बचाव के लिए धूम्रपान और शराब से दूरी बनाकर रखें।
  • स्ट्रोक से बचाव के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट भी जरूरी है।
  • स्ट्रेस कम करें और रेगुलर एक्सरसाइज जरूर करें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source