मिडिल स्कूल के 94 फीसद शिक्षकों में रहता उच्च तनाव

मध्य विद्यालयों के 94 प्रतिशत शिक्षक उच्च स्तर के तनाव से ग्रस्त (stress problem) रहते हैं, जिसका विद्यार्थियों के परिणाम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है।

WrittenBy

Written By: IANS | Published : January 28, 2020 9:03 PM IST

शिक्षक और अभिभावक गौर करें! मध्य विद्यालयों के 94 प्रतिशत शिक्षक उच्च स्तर के तनाव से ग्रस्त (stress problem) रहते हैं, जिसका विद्यार्थियों के परिणाम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है। शोध के निष्कर्ष में आगे कहा गया है कि शिक्षकों द्वारा अनुभव किया गया है कि शैक्षणिक और व्यावहारिक, दोनों रूप से शिक्षण के बोझ को कम करना छात्र की सफलता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है।

प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के बीच तनाव का अध्ययन किए जाने पर यह बात सामने आई है कि शिक्षकों के तनाव में रहने का छात्रों के परिणाम पर नकारात्मक असर हो सकता है।

Stress Management Tips: तनाव से राहत पाने के लिए फॉलो करें ये 2 सिम्पल सी बातें, होगा फायदा

अमेरिका में मिसौरी विश्वविद्यालय से अध्ययनकर्ता कीथ हरमन ने कहा, "दुर्भाग्य से, हमारे निष्कर्षो से पता चलता है कि कई शिक्षकों को वह समर्थन नहीं मिल रहा है, जो उन्हें अपनी नौकरी के तनाव से पर्याप्त रूप से निपटने के लिए जरूरी है।"

हरमन ने आगे कहा, "यह स्पष्ट है कि शिक्षकों में तनाव (stress problem) छात्र की सफलता से संबंधित है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम स्कूल के तनावपूर्ण माहौल को बेहतर बनाने के तरीके खोजें, ताकि शिक्षकों को अपनी नौकरी के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।"

तनाव से पाना है हमेशा के लिए छुटकारा, तो बस ये 4 उपाय ही हैं काफी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source