
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 29, 2019 1:35 PM IST
पहले हार्ट अटैक के कारण हुआ तनाव दूसरे हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाता है। © Shutterstock
2018 में इंटरनेशनल हेल्थ मैगजीन नेचर में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, पहले हार्ट अटैक के कारण उपजे तनाव के कारण सूजन बढ़ाने वाली कोशिकाओं का निर्माण बढ़ जाता है, जो अथेरोस्क्लेरोटिक प्लॉक को डिस्टेबलाइज कर देती हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। अथेरोस्क्लेरोटिक प्लॉक, धमनियों में कैल्शियम और कोलेस्ट्रॉल का जमाव होता है। तनाव के अलावा खान-पान की गलत आदतें, निष्क्रिय जीवनशैली और धूम्रपान भी दूसरे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देते हैं।
इन उपायों को आजमाएंगे, तो कभी नहीं होगा हार्ट अटैक
यूं बचें दूसरे हार्ट अटैक से
पहले हार्ट अटैक से बचने के बाद लोग जीवन में अक्सर निराशा से घिर जाते हैं। इस समय थोड़ा भी तनाव उनके लिए घातक हो सकता है। अगर समझदारी से काम लें और परिवार जनों की पूरी देखभाल मिले, तो जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है। सेकेंड हार्ट अटैक से बचने के लिए जीवनशैली में परिवर्तन लाएं और कुछ सावधानियां अपनाएं।
कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर हार्ट अटैक का सबसे प्रमुख कारण है, चाहे वह पहला हो या दूसरा, इसलिए कोलेस्ट्रॉल स्तर को 130 एमजी/ डीएल तक रखिए. डाइट चार्ट में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें, जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, पोटेशियम और मैग्नेशियम अधिक होता है, क्योंकि ये आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में सहायता करते हैं। फल, सब्जियां, साबूत अनाज और मछलियों का सेवन अधिक करें। शारीरिक रूप से सक्रिय रहें और शराब, सिगरेट व अन्य नशे का सेवन बिल्कुल न करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.