स्ट्रेस से बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल, डायबिटीज़ को इन 5 तरीकों से रखें कंट्रोल्ड

हाल ही में आयी स्टडीज़ और रिसर्च पेपर में यह बात सामने आयी कि डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों का ब्लड शुगर लेवल बहुत अधिक बढ़ गया है। एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया कि, लॉकडाउन के कारण डायबिटीज के मरीज़ों  के ब्‍लड शुगर लेवल 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : July 28, 2020 9:02 PM IST

Stress and Blood Sugar : कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया और इससे, लोग अपने घरों में ही रहकर खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, लॉकडाउन ने लोगों की पूरी जीवनशैली पर प्रभाव पड़ा है। लोगों की शारीरिक गतिविधियां बिल्कुल कम हो गयी हैं। साथ ही लोगों को बहुत अधिक तनाव भी महसूस हो रहा है। जिससे, लोगों को लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का ना केवल खतरा बढ़ गया है। बल्कि, जिन्हें पहले से हाई ब्लड शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, अर्थराइटिस या मोटापे जैसी परेशानियां हैं, उनकी समस्या और गम्भीर होती जा रही है। (Stress and Blood Sugar in Hindi)

स्ट्रेस से बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल, रिसर्च में हुआ साबित (Stress and Blood Sugar ):

हाल ही में आयी स्टडीज़ और रिसर्च पेपर में यह बात सामने आयी कि डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों का ब्लड शुगर लेवल बहुत अधिक बढ़ गया है। एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया कि, लॉकडाउन के कारण डायबिटीज के मरीज़ों  के ब्‍लड शुगर लेवल 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं।

यह रिसर्च एक हेल्थ केयर कम्पनी ने करवाया, जिसमें 8,200 डायबिटिक्स को शामिल किया गया। इस रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार, लॉकडाउन में ना केवल डायबिटीज़ के नये मरीज़ों की संख्या में इज़ाफा हुआ है। बल्कि, डायबिटिक्स के ब्लड शुगर लेवल में भी 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखी गयी।

डायबिटीज़ में इन 5 तरीकों से रहें स्ट्रेस-फ्री

  • रोज़ाना हेल्दी डायट लें। अपनी डायट में हरी सब्ज़ियां, मौसमी फल, साबुत अनाज और दालों का समावेश करें। इनसे एंटीऑक्सीडेंट्स और महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।
  • एक्सरसाइज़ करें- रोज़ाना कसरत करने से स्ट्रेस बढ़ाने वाले हार्मोन्स कम होते हैं और आराम महसूस कराने वाले हार्मोंन्स का स्तर बढ़ता है। इसीलिए, लॉकडाउन में एक्टिव रहने के लिए घर के बगीचे में घूमें, सीढ़ियां चढ़ें-उतरें और घर के कामों में हाथ बढ़ाएं। ये सभी बेहतरीन एक्सरसाइज़ेस हैं।
  • कम करें शक्कर का सेवन-चाय-कॉफी पीते हैं तो कम शक्कर मिलाकर पिएं।  मिठाइयों की जगह मीठे फल खा सकते हैं।
  • ब्लड शुगर रखें कंट्रोल में- अपने रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर बढ़ने ले रोकें। एक्सरसाइज औऱ डायट के अलावा डॉक्टर द्वारा दी गयी सभी सलाहों को फॉलो करें।
  • अच्छी नींद- पर्याप्त मात्रा में नींद ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में सहायता करती है। इसीलिए, रोज़ाना 7-8 घंटों की अच्छी नींद लें।