... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 23, 2019 1:02 PM IST
Stretching your muscles and lulling them to awkward positions are the causes of cramps both in a workout and in sex. © Shutterstock
पेट दर्द (Stomach pain cause) का सबसे सामान्य कारण है पाचन तंत्र का खराब होना। पाचन में गड़बड़ी होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से मतली आना, सूजन, पेट दर्द, अपच और एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पेट फूलना, पेट में ऐंठन, दर्द ये संकेत हैं कि आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है। अगर इसमें लापरवाही की जाए तो और भी कई तरह की समस्याहओं का सामना करना पड़ सकता है।
पेट में ऊपर की ओर और छाती से ठीक नीचे की ओर होने वाला दर्द, विशेष रूप से एसिडिटी के कारण हो सकता है। इस स्थिति में तुरंत दवा लेने के बजाए एक गिलास ठंडा दूध पिएं या फिर एक छोटा टुकड़ा अदरक का मुंह में डालकर चूसें। इसके बाद भी यदि दर्द कम न हो, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
अगर आपको पेट में बाएं ओर दर्द महसूस हो रहा है, और यह कभी-कभार नहीं बल्कि अक्सर होता है, तो सतर्क हो जाइए। यह किडनी संबंधी परेशानी या फिर किडनी में पथरी बनने के कारण भी हो सकता है। इस स्थिति में पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं और डॉक्टर की सलाह लें।
पेट में दर्द होना हर बार सामान्य नहीं होता। अगर यह लगातार हो रहा है तो यह गंभीर बीमारियों की ओर भी संकेत कर सकता है। पेट में दाहिने हाथ की ओर होने वाला दर्द अपेंडिसाइटिस के कारण भी हो सकता है। इसके अलावा महिलाओं में नीचे की ओर यह दर्द गर्भाशय की समस्या के कारण भी हो सकता है।
एसिडिक चीजें खा लेने से पेट में गैस बनने लगती है। जिससे पेट के मध्य में यानी बीचोबीच दर्द होता है। पर अगर यह लगातार होता है तो यह अल्सर के कारण भी हो सकता है। ऐसा होने पर तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाएं और सलाह लें।
पेट में नीचे की तरफ उठने वाला दर्द मूत्राशय से जुड़ी समस्या की ओर इशारा करता है। इसके अलावा यह मूत्रनली में इंफेक्शन या सिस्ट के कारण भी हो सकता है। महिलाओं में मासिक दर्द के दौरान भी पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है।
प्रेग्नेंसी में पेट दर्द होने के कारण और लक्षण
पेट में बायीं तरफ होने वाले दर्द के क्या-क्या कारण हो सकते हैं?