पेट में अक्सर रहता है दर्द तो जिम्मेदार हो सकते हैं ये 3 कारण, न करें संकेत को नजरअंदाज

Stomach Pain Causes in Hindi: क्या आपको भी बार-बार पेट में दर्द होता है? अगर हां, तो जानें इसके सबसे आम कारण-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : October 15, 2025 9:20 AM IST

Stomach Pain Causes in Hindi: क्या आपको भी अक्सर पेट में दर्द होता है? अगर हां तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। वैसे तो हर व्यक्ति अपने जीवनकाल में कभी-न-कभी पेट दर्द का अनुभव करता ही है। कई बार कुछ गलत या अनहेल्दी खाना खाने से पेट में दर्द होने लगता है। लेकिन, कई बार पेट दर्द होने के पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। पेट में दर्द खराब पाचन की वजह से हो सकता है। इसके अलावा, कुछ गंभीर बीमारियां भी पेट दर्द का कारण बनती हैं। आइए, पेट में अक्सर दर्द क्यों होता है (Pet me Dard Kyu Hota Hai)?

गैस और कब्ज 

गैस और कब्ज जैसी समस्याएं बेहद आम हैं। आजकल ज्यादातर लोग गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से परेशान हैं। बार-बार पेट में दर्द होना, गैस और कब्ज जैसे कारणों की वजह से भी हो सकता है। पाचन से जुड़ी ये समस्याएं पेट में दर्द का कारण बन सकते हैं। 

संक्रमण

पेट में संक्रमण की वजह से आपको पेट में दर्द हो सकता है। संक्रमण की वजह से आपको दर्द, उल्टी और लूज मोशन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए अगर आपको अक्सर ही पेट में दर्द होता है, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आप एक बार जांच जरूर करवाएं। इससे पेट में इंफेक्शन का पता आसानी से चल सकता है।

किडनी में पथरी

किडनी में पथरी की वजह से भी आपको पेट में अक्सर दर्द हो सकता है। अगर आपको पेट में बार-बार दर्द होता है तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। यह किडनी में पथरी की वजह से भी हो सकता है। इस स्थिति में एक बार अल्ट्रासाउंड जरूर करवाएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source