पेट में साधारण सा दर्द भी हो सकता है इन 5 अंदरूनी अंगों के डैमेज होने का संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर
Stomach pain: पेट दर्द आज के समय में बहुत ही आम बीमारी बन गई है, जिसे हम अक्सर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोगों को इस बारे में जानकारी है कि यह कई बार पेट के अंदर किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।
Reason behind stomach pain: पेट में हल्का-फुल्का दर्द कभी-कभी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। यह दर्द आंतों, किडनी, लिवर या पेट से जुड़े रोगों जैसे इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS), किडनी स्टोन, गैस्ट्रिटिस या अपेंडिसाइटिस का परिणाम हो सकता है। इन समस्याओं का इलाज यदि समय पर न किया जाए, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि पेट में हल्का-फुल्का दर्द महसूस होना आम बात है, लेकिन कई बार यह दर्द शरीर में गहरे और गंभीर समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। यह दर्द पेट के भीतर के विभिन्न अंगों में हो रहे रोगों का परिणाम हो सकता है। इसलिए, इस दर्द को हल्के में नहीं लेना चाहिए और समय रहते डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।
1. आंत के रोग (Intestinal Disease)
पेट में दर्द महसूस होना आंतों में सूजन, संक्रमण या अन्य समस्याएं पेट में दर्द का कारण बन सकता है। जैसे की इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS), क्रोनिक इंटेस्टाइनल डिजीज (IBD) और गैस्ट्रोएंटेराइटिस। इन रोगों के कारण पेट में मरोड़, गैस, दस्त और ऐंठन हो सकती है। आंतों में संक्रमण होने पर कभी-कभी हल्का दर्द और बुखार भी महसूस होता है, जिसे आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए।
2. किडनी के रोग (Kidney disease)
किडनी से संबंधित समस्याओं जैसे किडनी स्टोन या किडनी इंफेक्शन के कारण भी पेट में दर्द हो सकता है। किडनी स्टोन की स्थिति में पीठ और पेट के निचले हिस्से में तीव्र दर्द होता है। इस दर्द को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि समय पर इलाज से ही किडनी को बचाया जा सकता है।
3. लिवर के रोग (Liver disease)
लिवर से जुड़ी समस्याएं जैसे हेपेटाइटिस, फैटी लिवर या लिवर सिरोसिस पेट में दर्द का कारण बन सकती हैं। लिवर की समस्या होने पर दर्द आमतौर पर पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में महसूस होता है। इसके अलावा त्वचा का पीला होना, चक्कर आना और थकान भी लिवर की बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं।
4. पेट के रोग (Stomach disease)
पेट की बीमारियां जैसे अल्सर, गैस्ट्रिटिस, या अपेंडिसाइटिस भी पेट में दर्द का कारण बन सकती हैं। अल्सर होने पर पेट के अंदर जलन और दर्द होता है, जबकि गैस्ट्रिटिस के दौरान पेट में भारीपन और ऐंठन महसूस होती है। अपेंडिसाइटिस में अचानक तेज दर्द होता है, जो समय रहते इलाज न करने पर गंभीर हो सकता है।
5. अन्य रोग (Other disease)
कभी-कभी पेट में होने वाला दर्द हृदय रोग, डायबिटीज या अन्य अंदरूनी रोगों का भी संकेत हो सकता है। हृदय से जुड़ी समस्याओं में पेट में दर्द छाती के दर्द के साथ हो सकता है। इसी तरह, डायबिटीज के कारण पेट में ऐंठन और गैस बनने की समस्या हो सकती है। कुल मिलाकर, पेट में होने वाला दर्द किसी भी अंग की समस्या का संकेत हो सकता है। इसलिए, इस दर्द को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है और समय पर इलाज कराना बहुत जरूरी है।