
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : December 18, 2025 3:46 PM IST
Bhukh Lagne Par Khane Ka Mann Na Karne Ke Karan: कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि भूख तो बहुत लग रही होती है लेकिन कुछ खाने का मन नहीं करता है। छाती एकदम भरी-भरी और जाम सी महसूस होती है। ऐसी स्थिति में हमें बिल्कुल समझ नहीं आता है कि आखिर करें तो क्या करें। क्योंकि हम चाहकर भी कुछ नहीं खा नहीं पा रहे होते हैं। अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो फिक्र न करें।
अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे क्या पता आपको कोई इंफेक्शन हो गया हो या पेट से जुड़ी कोई समस्या हो। खैर ऐसा होने के और भी कई कारण हो सकते हैं। लेकिन आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे मुख्य कारणों के बारे में बताने वाले हैं, ताकि आप असल कारण जान पाएं और अपनी हेल्थ का ख्याल रख पाएं। तो फिर आइए बिना देर किए हम कुछ खाने का मन न करने के कारणों के बारे में जानते हैं।
कई बार हम अपने काम या किसी अन्य बात को लेकर इतने ज्यादा स्ट्रेस में आ जाते हैं कि हमें भूख लगना ही बंद हो जाती है। कई बार तो हमे समझ ही नहीं आता है कि हम चीजों का इतना लोड ले रहे हैं कि उनके स्ट्रेस का सीधा-सीधा असर हमारी सेहत पर दिखना शुरु हो जाता है। कम कमजोर होने लगते हैं, चेहरा डल पड़ने लगता है आदि-आदि।
कई लोगों को लगता है कि एंग्जाइटी ज्यादा कुछ नहीं है, बस कुछ चीजों को लेकर परेशान होना है। लेकिन नहीं, एग्जाइटी आपके मेंटल और फिजिकल हेल्थ, जोनों को खराब करके रख देती है। एग्जाइटी होने पर हमें भूख नहीं लगती है, दिल बैचेन रहता है, सांसें उखड़ने लगती हैं आदि-आदि। इसलिए आप अपनी टेंशन को कम करें और सही से खाना खाएं।
कभी-कभार हम समझ नहीं पाते हैं कि जिस इंफेक्शन से हम इंफेक्टेड हैं, उसमें भूख कम लगना भी एक लक्षण हो सकता है। जैसे कहा जाता है कि बुखार में भूख लगनी बंद हो जाती है। साथ ही इसके अलावा सर्दी या फूल होने पर भी लोगों को भूख लगनी बंद हो सकती है। इसलिए डॉक्टर से जांच करवाएं और उन्हें अपनी समस्या बताएं।
अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं कि भूख न लगने का पहला कारण पेट से जुड़ी समस्याएंहो सकती है। जैसे ब्लोटिंग होना, पहले खाया हुआ खाना सही से हजम न होना, पेट में मरोड़ उठना आदि-आदि। इसलिए जब आपको खाने का मन न कर रहा हो तो घरेलू नुस्खे के तौर पर गर्म पानी के साथ अजवाइन खाएं। कोशिश करें कि खूब पानी पिएं, अपने गट को हेल्दी रखने वाली भोजन खाएं और फर्मेंटेड ड्रिंक या चीजें खाएं।
हो सकता है कि बदलते मौसम में और आप जिस उम्र में हों, उसमें हार्मोनल चेंजेस के चलते आपको कुछ खाने का मन न कर रहा हो। ऐसे में मन चिड़चिड़ा रह सकता है, भूख होने पर खाने का मन नहीं कर सकता है या फिर अन्य संकेत दिख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप गर्भावस्था में होने वाली मॉर्निंग सिकनेस और PMS यानी कि प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के कारण भी आपको कुछ खाने का मन नहीं कर सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
थकान और भूख न लगना विभिन्न बीमारियों का लक्षण हो सकता है। एनीमिया, कैंसर, संक्रमण, हाइपोथायरायडिज्म कुछ विशिष्ट लक्षणों के अलावा कमजोरी और भूख में कमी से प्रकट हो सकते हैं।
शरीर में खाना न लगने (भूख कम लगने) के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शारीरिक समस्याएं (सर्दी-जुकाम, संक्रमण, पाचन विकार, कैंसर, मधुमेह, थायरॉइड), मानसिक कारण (तनाव, चिंता, अवसाद), दवाओं के दुष्प्रभाव (कीमोथेरेपी, एंटीबायोटिक्स), बढ़ती उम्र, और स्वाद/गंध की इंद्रियों में कमी।
संक्रमण या जठरांत्र संबंधी विकार भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को बाधित कर सकते हैं, जिससे भूख के संकेत कम हो सकते हैं।
लिवर खराब होने पर सबसे पहले भूख कम हो जाती है।