
Also Read
pet me infection ke symptoms in hindi: पेट में इंफेक्शन (Stomach Infection) एक आम समस्या है। कई लोगों को यह समस्या बार-बार हो जाती है। खराब खान-पान, पेट में इंफेक्शन का एक मुख्य कारण (Stomach Infection Causes in Hindi) होता है। जो लोग ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना खाते हैं, उनमें पेट के इंफेक्शन का जोखिम अधिक रहता है। दरअसल, तला-भुना खाना खाने से पाचन-तंत्र गड़बड़ा जाता है, जिससे पेट में इंफेक्शन हो सकता है। आपको बता दें कि सैल्मोनेला बैक्टीरिया और रोटावायरस की चपेट में आने से पेट में इंफेक्शन हो सकता है। पेट में इंफेक्शन का समय पर इलाज बेहद जरूरी होता है। क्योंकि, अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आपको पेट में इंफेक्शन के किसी लक्षण का अनुभव हो, तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं पेट में इंफेक्शन के लक्षण क्या हैं?
डायरिया (दस्त) पेट में इंफेक्शन का एक आम लक्षण है। पेट में इंफेक्शन होने पर दस्त लगना बेहद आम है। इसकी वजह से पानी जैसा मल निकल सकता है। साथ ही, बार-बार मल त्यागने की इच्छा हो सकती है। दरअसल, बैक्टीरिया या फंगस की वजह से आंतों में सूजन आ जाती है। इसकी वजह से मल में ज्यादा तरल पदार्थ निकलने लगता है। पेट में इंफेक्शन की वजह से उल्टी और मतली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
पेट में इंफेक्शन होने पर दर्द और ऐंठन जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। संक्रमण की वजह से पेट में सूजन होने लगती है। साथ ही, पेट में गैस भी बनने लगती है। इसकी वजह से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। इंफेक्शन की वजह से पेट फूला हुआ महसूस हो सकता है। अगर आपको बार-बार पेट में दर्द उठता है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
वैसे तो बुखार आने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन, पेट का इंफेक्शन भी बुखार का कारण बन सकता है। संक्रमण की वजह से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इससे व्यक्ति को तेज या हल्का बुखार आ सकता है। अगर आपको तेज बुखार है, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।
पेट में इंफेक्शन या संक्रमण की वजह से भूख भी प्रभावित हो सकती है। इसकी वजह से भूख कम हो जाती है। व्यक्ति को खाना खाने की इच्छा खत्म हो सकती है। पेट में दर्द या सूजन की वजह से भूख कम हो सकती है। अगर लंबे समय से आपकी भूख कम हो गई है, तो डॉक्टर से जरूर मिलें। इसकी वजह से आपका वजन भी कम हो सकता है। पेट में इंफेक्शन के कारण शरीर में पानी की कमीभी हो सकती है।
पेट में इंफेक्शन होने पर थकान और कमजोरी का अनुभव करना बेहद आम है। अधिकतर लोगों को यह लक्षण महसूस होता है। लेकिन, थकान या कमजोरी हर बार पेट में इंफेक्शन का संकेतनहीं होता है। आपको बता दें कि पेट में इंफेक्शन की वजह से थकान महसूस होना सामान्य है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शरीर की सारी एनर्जी या ऊर्जा बीमारी से लड़ने में लग जाती है। ठीक होने के बाद भी थकान बनी रह सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।