... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : January 21, 2019 9:24 PM IST
Image credits by: पेट के फ्लू को गैस्ट्रोएंटेराइटिस कहते हैं। गैस्ट्रोएंटेराइटिस इंफेक्शन में पेट और आंत में सूजन आ जाती है। © Shutterstock
पेट के फ्लू को गैस्ट्रोएंटेराइटिस कहते हैं। गैस्ट्रोएंटेराइटिस इंफेक्शन में पेट और आंत में सूजन आ जाती है। यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों सभी को हो सकता है। पेट का फ्लू आंतों और पेट को प्रभावित करता है। इसके प्रमुख लक्षणों में डायरिया, पेट या मांशपेशियों में खिंचाव और जोड़ों में दर्द होता है। अगर आप पेट के फ्लू से पीड़ित हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आप कुछ घरेलू उपायों के जरिए भी राहत पा सकते हैं।
मूली के पत्तों को फेंके नहीं, सेहत के लिए है काफी फायदेमंद
पेट के फ्लू दूर करने के घरेलू उपाय
पेट का फ्लू बहुत ही ज्यादा संक्रामक होता है। यह भोजन या पानी में मिलावट के कारण बहुत जल्दी फैलता है। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति से खाना लें, जिसके हाथ साफ ना हों या वह व्यक्ति जो इंफेक्शन से ग्रसित हो, तो आप में यह संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है।
बीआरएटी डाइट लें
बीआरएटी डाइट में केला, चावल और टोस्ट आते हैं। इसमें भोजन लेने की सलाह तब दी जाती है, जब आपका पेट ठीक ना हो जैसे- डायरिया या लूज मोशन की समस्या से पीड़ित हों। बीआरएटी में कम मात्रा में फाइबर होता है। बीआरएटी डाइट में वह भोजन आता है जो आसानी से पच जाता है और ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और एनर्जी सप्लीमेंट होता है।
कई रोगों को जड़ से दूर करे अजवाइन, जानें इसके ये लाभ
मेडिकेशन
अगर आपको ज्यादा परेशानी हो रही है तो आप इसके लिए डॉक्टर से दवाई ले सकते हैं। यह सारे घरेलू उपाय आपके स्टमक फ्लू के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। बेहतर यही होगा कि आप फ्लू होने पर डॉक्टर की सलाह लें। इसके लिए वह आपको एंटीबायोटिक देंगे। जांच करने के बाद ही इसका इलाज शुरू होता है।
तरल पदार्थ लें
जब आप पेट के फ्लू की समस्या से ग्रसित होते हैं तो आपको सबसे पहले तरल पदार्थों का सेवन शुरू कर देना चाहिए। डायरिया के समय में ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। अगर आप ज्यादा मात्रा में पानी या किसी और तरल पदार्थ का सेवन नहीं कर पा रहे हैं तो थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। बच्चों को नारियल पानी पिलाएं।
आराम करें
भूख कम होने और शरीर से काफी मात्रा में अपशिष्ट पदार्थ बाहर जाने से आप कमजोर महसूस करने लगते हैं। ऐसे में आपको आराम करना चाहिए। ऐसा करने से स्टमक फ्लू के वायरस और बैक्टीरिया के कारण नष्ट हुई कोशिकाओं को फिर से ठीक होने का समय मिल जाता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.